विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी पर आरोप तय, गांव में दलितों के खिलाफ कराई थी मुनादी, देखे वीडियो !
मुजफ़्फरनगर। एक समय मुज़फ्फरनगर के बड़े माफिया रहे विक्की त्यागी के पिता पर अदालत ने आरोप तय कर दिया है , अगली सुनवाई 6 मार्च को की जाएगी। गत मई 2022 को चरथावल थाने के गांव पावटी खुर्द में दलितों के विरुद्ध तुगलकी फरमान जारी कर मुनादी करने के मामले में पूर्व प्रधान राजबीर सिंह […]
मुजफ़्फरनगर। एक समय मुज़फ्फरनगर के बड़े माफिया रहे विक्की त्यागी के पिता पर अदालत ने आरोप तय कर दिया है , अगली सुनवाई 6 मार्च को की जाएगी।
गत मई 2022 को चरथावल थाने के गांव पावटी खुर्द में दलितों के विरुद्ध तुगलकी फरमान जारी कर मुनादी करने के मामले में पूर्व प्रधान राजबीर सिंह त्यागी व कुंवरपाल के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में आरोप पत्र तय हो गया।
विशेष अदालत अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के जज़़ रजनीश कुमार ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरोप तय कर आगामी 6 मार्च को अगली सुनवाई के लिए नियत की है।
आरोपी राजबीर सिंह त्यागी के विरुद्ध धारा 153बी व 505 आईपीसी व दलित एक्ट भी लगा है, जबकि आरोपी ढोल से मुनादी करने वाले कुंवरपाल के विरुद्ध दलित एक्ट नहीं है।
ये भी पढ़ें यूपी के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: आजमगढ़ सहित कई जिलों में हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारीगत मई 2022 को थाना चरथावल के गांव पावटी खुर्द में कुख्यात विक्की त्यागी के पिता पूर्व प्रधान राजबीर सिंह त्यागी ने दलितों के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर मुनादी कराई थी कि उसके खेत,डॉल, समाधि, नलकूप पर घुसने पर 5 हज़ार रुपये जुर्माना व 50 जूते मारने की सज़ा की घोषणा की थी।
इस मनादी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे दलितों के घरों के सामने कुंवरपाल ढोल से मुनादी करते दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल देश व प्रदेश में चर्चित होने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। वहीं पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये थी वो वीडियो –
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां