गाजियाबाद: 27 लाख के चोरी के सरिए के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, वजन घटाने के लिए इस्तेमाल करते थे रिमोट वाली चिप

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने शहर में लंबे समय से सक्रिय और निर्माण साइटों की नाक में दम करने वाले सरिया चोर गिरोह के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना वेव सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए इस संगठित गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 44 हजार 550 किलोग्राम चोरी का सरिया बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 27 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सरिया ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन विशालकाय 18 टायर वाले ट्रक-ट्रॉला, फर्जी नंबर प्लेट, ग्राइंडर कार और टेस्टिंग मशीन भी जब्त की है। जांच में जो सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ, वह है चोरी करने का तरीका। यह गिरोह धर्मकांटों (वजन केंद्रों) पर इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर रिमोट के माध्यम से वजन में हेराफेरी करता था। इस चिप की मदद से आरोपी ट्रक का वजन कागजों पर कम दिखा देते थे, जिससे साइट से सरिया गायब होने के बावजूद वजन बराबर प्रतीत होता था और चोरी पकड़ में नहीं आती थी।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त  ये भी पढ़ें  नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

डीसीपी वेव सिटी ने बताया कि यह गिरोह आदित्य वर्ल्ड सिटी जैसी बड़ी निर्माण परियोजनाओं को अपना निशाना बना रहा था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी आफताब उर्फ अफजल और उसके साथियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। इनका जाल गाजियाबाद के अलावा आसपास के कई जनपदों में फैला हुआ था। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी बिल और इलेक्ट्रॉनिक रिमोट भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वे वजन केंद्रों के सिस्टम को हैक करने में करते थे।

नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च में चलाया विशेष अभियान, 6831 चालान और 17 वाहन सीज ये भी पढ़ें  नोएडा यातायात पुलिस ने मार्च में चलाया विशेष अभियान, 6831 चालान और 17 वाहन सीज

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस उन कबाड़ियों और व्यापारियों की भी तलाश कर रही है, जो इस चोरी के सरिए को सस्ते दामों पर खरीदा करते थे। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में संगठित चोरी की वारदातों पर लगाम लगेगी। पुलिस अब इस मामले में धर्मकांटा संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धोखाधड़ी में उनकी मिलीभगत थी या नहीं।

दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'  ये भी पढ़ें  दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'

Views: 391

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर