गाजियाबाद नेशनल हाईवे पर भड़काऊ नारेबाजी से मचा हड़कंप, हिंदू रक्षा दल पर आरोप

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उस समय सांप्रदायिक सौहार्द पर सवालिया निशान लग गए जब नेशनल हाईवे की दीवारों पर लिखी विवादित इबारत का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। राहगीरों के बीच उस वक्त सनसनी फैल गई जब उन्होंने हाईवे किनारे एक विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लिखे देखे।

गाजियाबाद जनपद के नेशनल हाईवे पर कथित तौर पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विवादित नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे किनारे मुसलमानों के प्रवेश और उपयोग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखी गई हैं। मामला संज्ञान में आते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है और भड़काऊ सामग्री को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की ये भी पढ़ें  नोएडा: अवैध गांजा व शराब तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी बरामदगी की

घटना के तूल पकड़ते ही हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक बेहद विवादास्पद बयान भी सार्वजनिक हुआ है। उन्होंने इन नारों का समर्थन करते हुए तर्क दिया कि जो लोग टैक्स नहीं देते उन्हें नेशनल हाईवे जैसी सरकारी सुविधाओं के इस्तेमाल का कोई अधिकार नहीं है। उनके इस बयान ने आग में घी डालने का काम किया है जिसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध वर्ग ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि यह नारेबाजी देहरादून हाईवे के आसपास के क्षेत्रों में की गई है जिससे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस से इस मामले में तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार ये भी पढ़ें  राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

प्रशासन ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और भड़काऊ गतिविधि के जरिए कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि दोषियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: मकान नाम न करने पर कलयुगी बेटे ने मां-बाप को चाकू से गोदा, हालत नाजुक

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा पहल में बच्चों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। आज के समय में केमिकल प्रोडक्ट्स बालों की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और...
लाइफस्टाइल 
झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और अफगानिस्तान युद्ध के दौरान 'कर्तव्य की पुकार से परे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की द्वारका साउथ पुलिस टीम ने एक बड़े प्रॉपर्टी फ्रॉड का खुलासा करते हुए पति-पत्नी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (सीटीएलडी) की ओर से ‘सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश