फिर नहीं मिला दिल्ली को मेयर, आप के भारी विरोध के बाद चुनाव तीसरी बार टला
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया। एमसीडी सदन में एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बीजेपी पार्षद और आम आदमी पार्षद आमने सामने आकर नारेबाजी करने लगे और सदन में हंगामा खड़ा हो […]
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया। एमसीडी सदन में एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बीजेपी पार्षद और आम आदमी पार्षद आमने सामने आकर नारेबाजी करने लगे और सदन में हंगामा खड़ा हो गया।
पीठासीन अधिकारी द्वारा एमसीडी सदन में यह कहा गया कि एल्डरमैन यानि कि मनोनीत पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव कर सकते हैं यानि वोट डाल सकते हैं जिसका आप पार्षदों ने कड़ा विरोध किया। उसके बाद एमसीडी सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।
गौरतलब है कि दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा की मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) मेयर के लिए, डिप्टी मेयर के लिए और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए भी चुनाव कर सकते हैं।
सत्य शर्मा के इस संबोधन के बाद आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया और सदन को पीठासीन अधिकारी ने पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया। उसके बाद फिर आप पार्षद और बीजेपी पार्षद आमने सामने आकर हंगामा करने लगे। फिर सदन में दोबारा हंगामा बढ़ता देख सदन को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां