दिल्ली में अलग प्रदेश व पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर से शिवकुमार पंवार भारसी शामिल

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग प्रदेश गठन और हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में आज दिल्ली में फेडरेशन फोर न्यू स्टेट के बैनर तले धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल सिंह यादव एडवोकेट ने की और संचालन केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर कुमार ने किया।

 मुजफ्फरनगर से उत्तर प्रदेश के सीनियर सेक्रेटरी शिवकुमार पंवार भारसी ने भी प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता और त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 1955 से 22 जनपदों के लिए अलग हाईकोर्ट बेंच की मांग उठती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि बड़ी आबादी और मुकदमों की अधिक संख्या होने के बावजूद क्षेत्र को न्यायिक सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को आवश्यक प्रस्ताव नहीं भेजे जाने के कारण मामला लंबित है। 22 जनपदों के अधिवक्ता लंबे समय से “पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति” के बैनर तले आंदोलनरत हैं और अब सामाजिक संगठनों का समर्थन भी इस अभियान को मिल रहा है।

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र से मारपीट, एफआईआर  ये भी पढ़ें  नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र से मारपीट, एफआईआर

इसी के साथ उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन की मांग को भी जोरदार ढंग से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश को छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित करने से प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी, विकास की रफ्तार तेज होगी और क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा। एनसीआर क्षेत्र में शामिल कई जिलों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा गन्ना किसानों और उद्योगों को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शिवकुमार पंवार भारसी ने कहा कि अलग प्रदेश और हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने युवाओं, शिक्षित वर्ग और सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
धरने के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन केंद्र सरकार को सौंपने की घोषणा की और कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में छत का प्लास्टर गिरा, युवक बाल-बाल बचा

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू ये भी पढ़ें  तमिलनाडु में एलपीजी की कमी से एक लाख रेस्तरां बंद होने के कगार पर: वेंकटसुब्बू

Views: 74

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव