ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रिटायर्ड इंजीनियर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.3 करोड़ की ठगी

On

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर से अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में इस बाबत मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

और पढ़ें  दिल्ली में पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस को खुद दी सूचना

और पढ़ें गाजियाबाद में आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने तोड़ा निर्जला उपवास

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) शैव्या गोयल ने बताया की दया दास पुत्र रामबाबू निवासी महागुन मंत्रा-दो ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 अगस्त को सीएचसीपी ग्लोबल सिक्योरिटीज नामक कंपनी की तरफ से उन्हें एक मैसेज मिला। यह कंपनी अमेरिका की है। उनसे व्हाट्सएप्प के माध्यम से बातचीत कर शेयर ट्रेडिंग के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने मैसेज करने वालों की बातों पर विश्वास किया तथा उनके साथ जुड़ कर शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया।

और पढ़ें स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला- राजनाथ सिंह

 

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने शुरुआती दौर में उनसे थोड़ी-थोड़ी रकम इन्वेस्ट कार्रवाई। उनके द्वारा इन्वेस्ट की गई रकम पोर्टल पर ज्यादा दिखने लगी। वह साइबर अपराधियों के झांसे में आ गए, तथा धीरे-धीरे कर उन्होंने कई बार में उनके बताए हुए विभिन्न खातों में 1 करोड़ 30 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित को एप पर अपनी रकम कई गुना बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे और रकम जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

 

पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने और रकम जमा करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उनको ग्रुप से बाहर निकाल दिया। पीड़ित के अनुसार उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात 20 अगस्त से 18 अक्टूबर के बीच हुई है।  बताया कि पीड़ित ने घटना की शिकायत आज पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की रकम  किन-किन खातों में ट्रांसफर हुई है। बताया कि पुलिस रकम को फ्रीज करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की उम्र करीब 70 वर्ष है, तथा वह रिटायर्ड इंजीनियर है।





लेखक के बारे में

नवीनतम

बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

बागपत। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और दिवंगत आलोक नाथ समेत 22 लोगों के खिलाफ बागपत पुलिस ने निवेश के नाम...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बागपत 
बागपत में निवेश के नाम पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से होगी 10 करोड़ की वसूली, डिप्टी सीएम के निर्देश पर नोटिस जारी

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

गन्ना मूल्य को लेकर सख्त हुए राकेश टिकैत, बोले- 450 रुपये स्वीकार नहीं, 17 अक्टूबर को होगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

बागपत। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जिले के दोघट कस्बे में पहुंचे। जहां पर उन्होंने किसान राजेंद्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बागपत 
गन्ना मूल्य को लेकर सख्त हुए राकेश टिकैत, बोले- 450 रुपये स्वीकार नहीं, 17 अक्टूबर को होगा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर होर्डिंग से तनाव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने हटाये

मुजफ्फरनगर। नगर के संवेदनशील माने जाने वाले मीनाक्षी चौक क्षेत्र में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर होर्डिंग से तनाव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने हटाये

उत्तर प्रदेश

‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाअभियान बना जनभागीदारी का प्रतीक- अब तक मिले 60 लाख से अधिक सुझाव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लक्ष्य को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाअभियान बना जनभागीदारी का प्रतीक- अब तक मिले 60 लाख से अधिक सुझाव

रायबरेली में छठ पूजा के दौरान सई नदी के घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान

      रायबरेली। आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर रायबरेली में सई नदी के तट पर उस वक्त अफरा-तफरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रायबरेली में छठ पूजा के दौरान सई नदी के घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान

गढ़मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में गंभीर चूक, 'LIVE कवरेज' के बहाने संदिग्ध लोग पहुंचे बेहद करीब

      गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक की बड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
गढ़मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में गंभीर चूक, 'LIVE कवरेज' के बहाने संदिग्ध लोग पहुंचे बेहद करीब

चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक,दो महिलाओं समेत मासूम को रौंदा,तीनों की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मंगलवार भोर में छठ पूजा के लिए पैदल जा रहीं दो महिलाओं सहित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक,दो महिलाओं समेत मासूम को रौंदा,तीनों की मौत