ग्रेटर नोएडा में दो लड़कियों ने हनी ट्रैप में फंसाकर अविवाहित से लूटे पांच लाख, मुकदमा दर्ज

On
School Ad

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में रहने वाले एक अविवाहित व्यक्ति को दो लड़कियों ने हनीट्रैप में फंसाकर शादी का वादा किया तथा उसे मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में बुलाया। वहां पर उन्होंने उनके साथ मारपीट कर उनके पास रखे हुए 5 लाख रुपए लूट लिया। पीड़ित के अनुसार वह पहले लड़कियों को 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुका है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 थाना कासना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव भनोता खेड़ी के रहने वाले विकल सिंह पुत्र दिना सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी उम्र 51 वर्ष है। वह अविवाहित है। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक फोन आया। उधर से एक लड़की बोल रही थी। उसने अपनी मीठी-मीठी बातों में उसे फंसाया तथा शादी का वादा किया। पीड़ित के अनुसार जो लड़की बात कर रही थी उसकी सहेली बनकर एक अन्य लड़की भी उससे बात करने लगी। दोनों लड़कियों का नाम विनिक्षा और खुशी है। पीड़ित के अनुसार दोनों ने पीड़ित को अपने प्रेम जाल में फंसाया तथा धीरे-धीरे करके ऑनलाइन उनसे अपने खाते में 50 हजार रुपए डलवा लिया। फोन पर बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि आपसे शादी करेंगी। पीड़ित के अनुसार एक युवती ने उससे कहा की शादी से पहले गोवा घूमने चलते हैं। इसके लिए टिकट आदि बुक करनी है, जिसमें करीब 5 लाख रुपए का खर्च होगा। पीड़ित के अनुसार वह लड़कियों के साथ गोवा घूमने के लालच में आ गया तथा उनके द्वारा बताए गए कासना के निहाल देव पार्क में 29 नवंबर को पहुंचा।

गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान  ये भी पढ़ें  गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान


 पीड़ित के अनुसार दोनों लड़कियां वहीं पर आई। दोनो मीठी-मीठी बातें कर रही थी। इसी बीच दो लड़के वहां पर आए। उन्होंने उनके साथ मारपीट करते हुए पीड़ित के पास रखे हुए 5 लाख रुपए ले लिया। दोनों लड़की और लड़कों ने कहा कि अगर तुम इस बात का कहीं जिक्र करोगे तो तुम्हारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़ित के अनुसार वह इस बात से घबरा गया तथा उसने इस बात को किसी को नहीं बताया। पीड़ित के अनुसार बीती रात को जब उसके भतीजे ने उससे 5 लाख रुपए का हिसाब मांगा तो वह हिसाब देने में विफल रहा। पीड़ित ने सारी बातें अपने भतीजे को बताई। इस मामले में पीड़ित ने थाना कासना में पहुंचकर शिकायत की है। थाना कासना पुलिस ने विनिक्षा, खुशी और दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2),115(2),61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

गाजियाबाद: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: गैस किल्लत और महंगाई के खिलाफ 'आप' का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम