नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

On

नोएडा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा साक्ष्यों के साथ वोट चोरी के खिलाफ उठाई जा रही आवाज का समर्थन करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट (सूरजपुर) पर गौतमबुद्व नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर व अलीगढ जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी प्रशासन को सौंपा।
 
उत्तर प्रदेश  कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज जिला व शहर गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस उपायुक्त कार्यालय सूरजपुर से आक्रोश मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट (सूरजपुर) पर वोट चोरी के खिलाफ आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में गौतमबुद्व नगर के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर व अलीगढ जिलों के कांग्रेसी शामिल हुए।

जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा साक्ष्यों के साथ वोट चोरी के खिलाफ उठाई गई आवाज, इस देश के भविष्य के लिए है। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज बुलंदी के साथ उठाई गई है, निर्भीकता के साथ बातें कही गई है। इस आवाज को ताकत देने के लिये हम सब संघर्ष के मैदान में हैं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि लोकतंत्र में बईमानी के लिए कोई स्थान नहीं है। वोट चोरी और एसआईआर जैसी कार्यवाही एक तरह से लोकतंत्र का संस्थागत चीरहरण है। देश के संविधान को ताक पर रखकर चुनाव चोरी करने के साक्ष्य और उदाहरण हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रस्तुत किये हैं। चुनाव को लेकर आम जनमानस के मन में कई प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं और सरकार ध्यान भटकाने और लोकतंत्र को बर्बाद करने पर आमादा है। चुनाव आयोग सरकार का पिट्ठू बन गया है राजनीतिक दमनचक्र चरम पर है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को आगे आकर सरकार से सवाल पूछने होंगे। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं में शीर्ष पदों पर बैठे नौकरशाहों की जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण विषय है। संविधान और लोकतंत्र बंदी बना लिए जाएंगे तो लाखों क्रांतिकारियों के खून-पसीने से सिंचित हमारा देश फिर से अराजक ताकतों के हाथों में चला जायेगा।

नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि अब पानी सिर से गुजर चुका है अगर वोट चोरी हो रही है तो फिर चुनाव और लोकतंत्र के कोई मायने नहीं हैं। चारों तरफ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अशिक्षा और गरीबी से जनता परेशान है और सरकार वोट चोरी में व्यस्त है।

  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे को सौंपा। इस दौरान बिजनौर जिलाध्यक्ष हेनेरिता राजीव, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष बीर सिंह जाटव, हापुड़ जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, नीरज लोहिया, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, गौतम अवाना, दिनेश अवाना, मुकेश शर्मा, धर्म सिंह बाल्मीकि, रिजवान चौधरी, निशा शर्मा, अशोक पंडित, शाहबुद्दीन, दुष्यंत नागर अरुण भाटी, पुनीत मावी, डूंगर सिंह, उदय नागर, राजू राव, आसिफा, मोहम्मद तकी, धर्मन्द्र भाटी, फिरे सिंह नागर, संजय तनेजा, ललित अवाना, गौतम सिंह, कपिल भाटी एडवोकेट, आरके प्रथम, अखिल त्यागी, राधा रानी, रमेश बघेल, जयचंद चौधरी, मोहित भाटी एडवोकेट, केके भाटी एडवोकेट, रमेश बाल्मीकि, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, अरविन्द रेक्सवाल, अमित कुमार, हेमचंद नागर, वसील अहमद, रघुराज शर्मा, सुमन राय, कल्पना शुक्ला, रूपेश भाटी, अनित भाटी, रमेश चाँद जीनवाल, प्रिंस भाटी, ओमकार सिंह राणा, मेहरचंद बाल्मीकि, संदीप कुमार, विजय कुमार, रामकुमार, सुल्तान सिंह विधूड़ी, रामानुज तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

मेष : कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 नवंबर 2025, शनिवार

सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

सफलता के शिखरों तक पहुंचने के लिए दो शक्तियां अत्यंत आवश्यक हैं। पहली है संकल्प शक्ति। यदि संकल्प कमजोर हो,...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
सफलता के शिखर तक पहुँचने के लिए संकल्प और विवेक अनिवार्य

मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

मोरना। क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शादी समारोह के दौरान नकली दूध से बनी मिठाई खाने से अनेक लोग बीमार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रहमतपुर गांव में शादी समारोह की मिठाई से फैली बीमारी, नकली दूध से बनी बताई जा रही मिठाई

नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में शुक्रवार को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण पूरे भारत...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल तकनीकी खराबी: देशभर में उड़ानों पर असर, 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित

इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिसने छत्तीसगढ़ के किसानों की जिंदगी बदल...
कृषि 
इस खेती से छत्तीसगढ़ के किसान सालभर कमा रहे लाखों रुपये, न बारिश की चिंता न जानवरों का डर, बाजार में तेल बिकता है 6000 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नकुड़ पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को दो देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बिहारीगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

   जालौन। जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां इश्क और झगड़े का ऐसा नजारा देखने को मिला कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जालौन में इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा — बीच सड़क पर दो प्रेमियों में जमकर मारपीट!

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण व हत्या के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया