एनसीआर में सीजन का पहला घना कोहरा, बढ़ते प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

On

 नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दी के साथ-साथ सीजन का पहला घना कोहरा छा गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान में मध्यम कोहरा छाने के बारे में बताया गया है। इसी तरह 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 15 दिसंबर को तापमान में और गिरावट के संकेत हैं, जब अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कोहरे के कारण सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

और पढ़ें नोएडा: सोसायटी की लोहे की ग्रिल और बेंच चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

इसी बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। यह स्तर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। बीते सप्ताह प्रदूषण में लगातार इजाफा देखा गया है। मंगलवार को एक्यूआई 282, बुधवार को 259, गुरुवार को 307 और शुक्रवार को 349 दर्ज किया गया, जो शनिवार को बढ़कर गंभीर स्थिति के करीब पहुंच गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 18 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। वजीरपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा, जहां एक्यूआई 443 दर्ज किया गया।

और पढ़ें गाजियाबाद में फर्जी मेडिसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

इसके बाद जहांगीरपुरी (439), विवेक विहार (437), रोहिणी और आनंद विहार (434), अशोक विहार (431), सोनिया विहार और डीटीयू (427), नरेला (425), बवाना (424), नेहरू नगर (421), पटपड़गंज (419), आईटीओ (417), पंजाबी बाग (416), मुंडका (415), बुराड़ी क्रॉसिंग (413), चांदनी चौक (412) और डीयू नॉर्थ कैंपस (401) शामिल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें और ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ यदि हवा की गति कम रही, तो प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ सकती है।

और पढ़ें DU की छात्रा का वीडियो वायरल: HOD और प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

लेखक के बारे में

नवीनतम

इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

मुंबई। बॉलीवुड में जब भी डबल रोल की बात होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती...
Breaking News  मनोरंजन 
इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुंबई। 2021 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘अखंडा’ में नंदमुरी बालकृष्णा और प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों...
Breaking News  मनोरंजन 
'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण के कारणों की जांच के लिए स्टेट बोर्ड से...
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

'19 दिसंबर को बदल जाएगा भारत का प्रधानमंत्री, देश को मिलेगा मराठी पीएम'; पृथ्वीराज चव्हाण के दावे से सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली। देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'19 दिसंबर को बदल जाएगा भारत का प्रधानमंत्री, देश को मिलेगा मराठी पीएम'; पृथ्वीराज चव्हाण के दावे से सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश

बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन सत्र 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की व्यापक सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  शामली 
बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

   बुलन्दशहर,। मात्र 13 घंटे में लूट की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए बुलन्दशहर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

सर्वाधिक लोकप्रिय