गौतम बुद्ध नगर में भगवान कृष्ण की थीम पर बनेगी हेरिटेज सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसाई जाएगी आधुनिक टाउनशिप

On

गौतम बुद्ध नगर। मथुरा के राया हेरिटेज सिटी को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना विकास प्राधिकरण ने इसे हाइब्रिड मोड पर यानी कुछ हिस्सा कार्यदायी संस्था और कुछ स्वयं विकसित करने की योजना बनाई है। यह प्रस्ताव अगले बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि मथुरा के राया में 753 हेक्टेयर में हेरिटेज सिटी प्रस्तावित है। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड और स्वयं भूखंड योजना निकालकर विकसित करने का एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसमें प्राधिकरण आवासीय समेत कुछ अन्य हिस्सों के लिए भूखंड योजना निकालकर विकसित करने की तैयारी में है। हालांकि, इस बार अंतिम फैसला बोर्ड बैठक में होगा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जीरो प्वाइंट से 101 किलोमीटर पर बनाए जाने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे हेरिटेज सिटी विकसित होगी। बांके बिहारी मंदिर तक 6.9 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना है, जो प्रथम चरण में छह लेन का होगा। इसी के दोनों तरफ हेरिटेज सिटी को बसाया जाएगा। हेरिटेज सिटी में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग हब बनेगा। इसमें भगवान कृष्ण की थीम पर आधारित एक आधुनिक टाउनशिप बनाने की भी योजना है। इसमें पर्यटन, संस्कृति और आधुनिक सुविधाएं होंगी। पूरी परियोजना राया अर्बन सेंटर (11,653 हेक्टेयर) का प्रमुख हिस्सा है।

अधिकारियों के अनुसार ब्रजभूमि को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की योजना है।परियोजना बाढ़ क्षेत्र से बाहर रहेगी। बारिश के दौरान प्रस्तावित भूमि पर यमुना का पानी आ जाने के बाद इसमें कुछ बदलाव का फैसला किया गया है। हालांकि, बदलाव सिर्फ सड़क के अलाइमेंट में ही होगा। बताया गया कि हेरिटेज को जोड़ने वाली जो सड़क अभी तक मुड़कर जा रही थी, उसे बाढ़ क्षेत्र से बचाने के लिए सीधा रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, इससे परियोजना के अलाइमेंट पर कोई असर नहीं होगा। निर्माण कार्य क्षेत्रफल थीम बेस्ड हेरिटेज सेंटर 350 एकड़ योगा, वेलनेस सेंटर व नेचुरोपैथी 103 एकड़ ग्रीन पार्क 97 एकड़ टूरिस्ट ट्रेवल फैसिलिटी 46 एकड़ कन्वेंशन सेंटर 42 एकड़ आयुर्वेदा 35 एकड़ स्टार होटल 26 एकड़ बजट होटल 19.60 एकड़ ओल्ड एज होम्स 10 एकड़ सर्विस अपार्टमेंट 6 एकड़ टूरिस्ट फैसिलिटी 8.40 एकड़।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि हेरिटेज सिटी को विकसित करने की तैयारी है। सोमवार को एक बैठक कर इस परियोजना पर चर्चा की गई। इसको लेकर तैयार की योजना को अब बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी।

और पढ़ें एमिटी इंस्टीट्यूट में विश्व आक्यूपेशनल थिरेपी दिवस 2025 का आयोजन, छात्रों को आधुनिक थिरेपी और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्व की जानकारी

लेखक के बारे में

नवीनतम

कम जमीन से लाखों की कमाई, सिर्फ 50 डेसिमल में तैयार होने वाली सब्जी बनी किसानों की कमाई का नया जरिया, जानिए खेती की पूरी जानकारी

अगर आप सोच रहे हैं कि कम जमीन से भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है या नहीं, तो आज...
कृषि 
कम जमीन से लाखों की कमाई, सिर्फ 50 डेसिमल में तैयार होने वाली सब्जी बनी किसानों की कमाई का नया जरिया, जानिए खेती की पूरी जानकारी

सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

शामली की बालिकाओं ने 36वीं जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल, शारदा विहार भोपाल में गत सप्ताह 23 से 26 अक्टूबर तक...
शामली 
शामली की बालिकाओं ने 36वीं जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण और रजत पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज सात समस्याएं पहुंची। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

शामली के इस्लामपुर घसौली में रालोद सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोगों ने की सदस्यता ग्रहण

शामली। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर घसौली में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन बड़े...
शामली 
शामली के इस्लामपुर घसौली में रालोद सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोगों ने की सदस्यता ग्रहण

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया अस्मिता लीग में जीते 5 पदक, शहर का नाम किया गौरवान्वित

सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज सात समस्याएं पहुंची। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनसुनवाई: 7 समस्याओं में से सफाई का मामला तत्काल निस्तारित, बाकी के लिए अधिकारियों को निर्देश

सहारनपुर में सैकड़ों किसानों ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण की, चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में सम्मेलन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार के समक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सैकड़ों किसानों ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण की, चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में सम्मेलन

सहारनपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में मण्डी कोतवाली में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पुलिस कर्मियों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर

सर्वाधिक लोकप्रिय