नोएडा में महादेव ऐप से सट्टा खिलाने वाला इंडिया हेड 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

On

नोएडा । महादेव एप के माध्यम से विभिन्न खेलों पर अंतरराष्ट्रीय सट्टा का गैंग चलाने के मामले में गिरफ्तार प्रमुख आरोपी को जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज दिया है। कल रात को इसकी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया, जहां […]

नोएडा । महादेव एप के माध्यम से विभिन्न खेलों पर अंतरराष्ट्रीय सट्टा का गैंग चलाने के मामले में गिरफ्तार प्रमुख आरोपी को जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज दिया है। कल रात को इसकी गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेम फ्रॉड गिरोह का इंडिया हेड है। पूछताछ के दौरान आरोपी से पुलिस अधिकारियों को कई अहम जानकारी मिली है। आरोपी से गैंग के सरगना सौरभ चंद्राकर के बारे में भी अहम जानकारी मिली है।

ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

पूछताछ के दौरान सोनी ने पुलिस को बताया कि वह इंडिया हेड के तौर पर काम देखता था, जबकि नीरज गोस्वामी पूरा मैनेजमेंट देखता था। नीरज का सौरभ से सबसे अच्छी नजदीकी और संबंध है। नीरज बैंकॉक में है। पूछताछ में पता चला कि जब गेम खिलवाडया जाता था तो उस वक्त गैंग के तीन लोग सबसे महत्वपूर्ण तरीके से काम करते थे। एक शख्स लैपटॉप पर तो दूसरा व्हाट्सएप पर चैट कर ग्राहकों को बुलाता था जबकि तीसरा शख्स पेमेंट देखता था।

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश ये भी पढ़ें  सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि इस गिरोह का सरगना सौरभ चंद्राकर दुबई में है। इस गैंग के 9 अन्य लोग फरार है। इन आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा।

नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम ये भी पढ़ें  नोएडा : फैक्ट्री में भीषण आग, 32 लोग अस्पताल में भर्ती; 250 के करीब लोग नाइट शिफ्ट में कर रहे थे काम

मालूम हो कि 7 फरवरी को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 108 में चल रहे इंटरनेशनल ऑनलाइन बैटिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम तरुण लखेड़ा पुत्र संजय लखेड़ा, राहुल पुत्र रामकुमार, अभिषेक प्रजापति पुत्र हरीश, आकाश साहू पुत्र राजू साहू, हिमांशु पुत्र राजकुमार, अनुराग वर्मा पुत्र अशोक कुमार, विवेक पुत्र सुरेश साहू, दीपक कुमार पुत्र रमेश, विशाल शर्मा पुत्र बलराम, अभि रावत पुत्र अरविंद रावत, दिव्य प्रकाश पुत्र बालकृष्ण, हर्षित चौरसिया पुत्र राजू, अक्षय तिवारी पुत्र संतोष तिवारी, नीरज गुप्ता पुत्र मुन्ना, आकाश जोगी पुत्र राजेंद्र, दीपक पुत्र चिंतामन है।

इस गैंग का सरगना सौरव निवासी छत्तीसगढ़ है। वाह दुबई में बैठकर सट्टे का संचालन कर रहा है। इस गैंग के सचिन सोनी, नीरज, अनसफ, नवाजिश खान, आरिफ, सुमित साहू, अखिलेश सेठ, देवेश लखेड़ा तथा सौरव फरार हैं। पुलिस ने बीती रात को सचिन सोनी को गिरफ्तार किया था ।

7 फरवरी को गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड,12 लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पासपोर्ट, फर्जी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि बरामद किया है। इनके विभिन्न बैंक खातों में करीब डेढ़ करोड़ रुपए है, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उन्होंने 2 माह के अंदर करीब 400 करोड़ रुपए का सट्टा खेला है, जो पैसे विभिन्न बैंक खातों, ई-वालेट तथा फर्जी तरीके से बनाई गई कंपनियों के खातों में डलवाए गए हैं। इन लोगों को दुबई से बैंक खाता आदि उपलब्ध कराए जाते थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह लोग कहीं देश विरोधी ताकतों के संपर्क में तो नहीं है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सट्टे का संचालन दुबई से किया जा रहा है। पुलिस को शक है कि उक्त सट्टे का संचालन डी- कंपनी के लोगों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एनआईए और ईडी को भी पत्र लिखा जाएगा ताकि वे इसकी अपने स्तर से जांच कर सके।

उन्होंने बताया कि जिस मकान में रहकर ये लोग सट्टा खिलाते थे उस मकान से ये ना के बराबर बाहर निकलते थे। आरोपी मकान के अंदर ही छुप कर रहते थे, तथा वहीं से सट्टा खिला रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस एप से ये लोग लोगों को सट्टा खिलाते थे उसपर जितने भी गेम खिलाए जाते थे, वे इनके बनाए हुए गेम थे।

ये लोग क्रिकेट, स्कूनर, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, हैंडबॉल सहित विभिन्न गेम को अपने ऐप के माध्यम से लोगों को खिलाते थे, तथा शुरुआती दौर में कुछ पैसे उन्हें जितवा कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे। उसके बाद मोटी रकम लेने के बाद ये लोग पीड़ित को ब्लॉक कर देते थे।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव