नोएडा: क्राउन हॉस्टल में एमसीए छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा—“मैं हार मानता हूं”
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित क्राउन हॉस्टल में रहने वाले एमसीए के छात्र अपने हॉस्टल के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं हार मानता हूं, मेरा शरीर और मेरी सारी चीज मेरे परिवार को दे देना। पुलिस ने पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से झारखंड के रहने वाले कृष्णकांत 25 वर्ष एनआईईटी कॉलेज से एमसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह क्राउन हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 79 में अपने रूममेट ऋतिक के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक के रूममेट ऋतिक के अनुसार उसने अपने पिता को फोन किया, तथा उनसे कोई ऐसी बात की जिससे उनके पिता घबरा गए।
उनके पिता ने ऋतिक से फोन करके कहा कि आप हास्टल के कमरे में तुरंत जाए। हमें अंदेशा है कि कृष्णकांत कुछ कोई गलत कदम उठा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि ऋतिक हॉस्टल में मौजूद अपने दोस्त को वहा पर भेजा तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने धक्का मारकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। अंदर देखा की कृष्णकांत पंखे के हुक में अंगोक्षा के फंदे से लटका है। ऋतिक ने बताया कि कृष्णकांत लंबे समय से सिर की बीमारी की समस्या से परेशान था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां