बिहार के समस्तीपुर में जदयू नेता और सहयोगी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार को जदयू के एक नेता और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जदयू नेता और पूर्व मुखिया (ग्राम प्रधान) सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्य नारायण सिंह के रूप में की गई है। वे पैतृक गांव विरसहिया वार्ड नंबर 7 में जब […]
पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार को जदयू के एक नेता और उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जदयू नेता और पूर्व मुखिया (ग्राम प्रधान) सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्य नारायण सिंह के रूप में की गई है। वे पैतृक गांव विरसहिया वार्ड नंबर 7 में जब अपने ईंट-भट्ठे पर जा रहे थे, अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग पर रोका और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
जहां सुरेंद्र प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सत्य नारायण सिंह को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके से स्थानीय पुलिस को कई कारतूस मिले हैं।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग को चार घंटे तक जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर हंगामा किया।
समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने कहा, “हमने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। छापेमारी जारी है और आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां