मुजफ्फरनगर निवासी पति ने तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप

पहली बाइक बेचकर दूसरी मोटरसाइकिल के लिए किया लहूलुहान; बेटे को छीना और भूखा रखकर दी यातनाएं, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

यमुनानगर/मुजफ्फरनगर। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला को दहेज की वेदी पर चढ़ाने की कोशिश की गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद निवासी ससुरालियों पर अपनी ही बहू को तीन तलाक देकर बेघर करने, दहेज के लिए मारपीट करने और मासूम बच्चे को मां से अलग करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया और घरेलू सुख-सुविधाओं के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगा दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुजफ्फरनगर निवासी पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के गोल्डनपुरी निवासी शबनम खातून का निकाह 2 दिसंबर 2013 को वसीम अली (निवासी गांव जोला, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी) के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शबनम के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने निकाह में करीब 9 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें नकद, जेवर और मोटरसाइकिल भी दी गई थी। लेकिन निकाह के कुछ समय बाद ही पति वसीम, सास और ससुर ने कम दहेज का ताना देकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब गर्भवती होने के बाद भी शबनम के साथ क्रूरता जारी रही और उसे कई बार भूखा रखा गया।

मुजफ्फरनगर: पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 10 नई पीआरवी गाड़ियां, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 10 नई पीआरवी गाड़ियां, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पहली बाइक बेची, दूसरी की मांग पर बोला 'तीन तलाक' पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दहेज में मिली पहली मोटरसाइकिल बेच दी और अब दूसरी मोटरसाइकिल लाने के लिए दबाव बना रहा था। जब शबनम ने इसका विरोध किया, तो उसे बुरी तरह पीटा गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने उसे कानूनन प्रतिबंधित 'तीन तलाक' बोलकर घर से निकाल दिया और तलाक का नोटिस भी भेज दिया। शबनम का दावा है कि पति ने भाइयों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी और प्लॉट खरीदने के नाम पर धोखे से पैसे भी ऐंठ लिए।

लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदा ये भी पढ़ें  लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदा

नाबालिग बेटे को मां से छीना, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता मामले में सबसे दुखद पहलू मासूम बच्चे को मां से अलग करना रहा। शबनम का आरोप है कि 20 नवंबर 2024 को उसके साथ गंभीर मारपीट की गई और उसके बाद पति योजनाबद्ध तरीके से घर का सारा सामान और नाबालिग बेटे मोहम्मद सादिक को साथ लेकर फरार हो गया। पति ने स्कूल में भी लिखित शिकायत देकर मां को बच्चे से मिलने से रुकवा दिया है। वर्तमान में शबनम अपने बेटे और स्त्रीधन को वापस पाने के लिए दर-दर भटक रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और मुजफ्फरनगर पुलिस से भी इस संबंध में समन्वय स्थापित किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर: अब गांव के घरों में भी कमरे दिए जा सकेंगे किराये पर, यूपी सरकार ने शुरू की होम-स्टे योजना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: अब गांव के घरों में भी कमरे दिए जा सकेंगे किराये पर, यूपी सरकार ने शुरू की होम-स्टे योजना

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो शातिर बदमाशों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर। मोरना-भोपा मार्ग पर एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फुगाना और साइबर क्राइम थाने की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल ने सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

मुरादाबाद। जनपद में निर्माणाधीन मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

अमरोहा। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने रजबपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

सर्वाधिक लोकप्रिय