शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया 1.5 करोड़ का चेक

On

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यहां उन्हें 1.5 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड और ग्रेड-ए प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया है।

वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीतने वालीं शेफाली वर्मा ने कहा, "यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं, बल्कि पूरी महिला क्रिकेट की जीत है। हमारी टीम फाइनल में जीती, इसकी खुशी है। सीएम सर से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हरियाणा में खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट किया जाता है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद काफी आत्मविश्वास महसूस कर रही हूं। मैं हरियाणा के खिलाड़ियों को कहना चाहूंगी कि आप अच्छी मेहनत कीजिए। राज्य सरकार हमेशा खिलाड़ियों को सपोर्ट करती है।" शेफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने से पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा था, "शेफाली वर्मा हमारे देश और हमारे राज्य की सुपरस्टार हैं। हम चाहते हैं कि वह 2026 के लिए महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनकर युवाओं के लिए हमारे मिशन को बढ़ावा दें।

'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश ये भी पढ़ें  'टटीरी' गाने को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा पुलिस को बादशाह को गिरफ्तार करने और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

अन्य महिला एथलीट्स के साथ, वह युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचने, एक उज्ज्वल भविष्य बनाने और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी।" शेफाली वर्मा को महिला विश्व कप 2025 के लिए भारत की शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जोड़ा गया। शेफाली वर्मा सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरीं, जिसमें सिर्फ 10 रन ही बना सकीं।

तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों? ये भी पढ़ें  तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?

भारत ने यह मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद शेफाली वर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में भी मौका मिला, जिसमें उन्होंने 87 रन की पारी खेलकर भारत को 298/7 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने फाइनल मैच 52 रन से अपने नाम किया।

उत्तराखंड विधानसभा: 1.11 लाख करोड़ का बजट पास, देर रात तक चली कार्यवाही के बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित ये भी पढ़ें  उत्तराखंड विधानसभा: 1.11 लाख करोड़ का बजट पास, देर रात तक चली कार्यवाही के बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Views: 61

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

  सिलचर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर के भूमि पूजन के दक्षिण...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदी

मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से ठीक पहले जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला गरमा गया है। शाहपुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

नई दिल्ली/जोधपुर। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अपनी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

नई दिल्ली। औषधीय गुणों से भरपूर पीपल के पत्ते कई समस्याओं से निपटने में उपयोग किए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट,...
लाइफस्टाइल 
पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

उत्तर प्रदेश

यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से सुबह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम