बाथरुम में नहाने गए एक साथ दो भाईयों की दम घुटने से मौत, मातम में तब्दील हुई घर की खुशियां

On

हरियाणा। हिसार में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब एक बच्चा बाथरूम में नहाने गया तो दूसरा भी मां को कहकर साथ नहाने चला गया। लेकिन गीजर की गैस के प्रभाव से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। मां के आवाज लगाने पर भी जब दोनों बाहर […]

हरियाणा। हिसार में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब एक बच्चा बाथरूम में नहाने गया तो दूसरा भी मां को कहकर साथ नहाने चला गया। लेकिन गीजर की गैस के प्रभाव से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। मां के आवाज लगाने पर भी जब दोनों बाहर नही आए तो दोनों को बाथरुम में बेसुध पड़ा देखा तो परिवार के होश उड़ गए।

हिसार के सिंगल परिवार के लोग रविवार सुबह ननिहाल में होने वाली शादी में जाने की तैयारी में जुटे थे। घर के बड़े कपड़े संभाल रहे थे तो बच्चे खुद को सजा संवार रहे थे। अचानक इस परिवार पर आफत का पहाड़ टूटा और बाथरूम में नहाने गए दो सगे भाइयों की गीजर की गैस के प्रभाव से दम घुटने से मौत हो गई। पल भर पहले जहां खुशियों का आलम था, वहां चीख पुकार मच गई।

औरैया के बड़ी गूंज गांव में आक्रोश, फसल बर्बादी से भड़के किसान हुए कठोर: करंट वाले तारों के बीच भूखे-प्यासे कैद किए छुट्टा गोवंश ये भी पढ़ें  औरैया के बड़ी गूंज गांव में आक्रोश, फसल बर्बादी से भड़के किसान हुए कठोर: करंट वाले तारों के बीच भूखे-प्यासे कैद किए छुट्टा गोवंश

मां ने सोहम को नहाने को कहा तो बोला-भाई के साथ नहाऊंगा

PM मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत ये भी पढ़ें  PM मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत

हिसार तलाकी गेट एरिया में रविवार को सुबह करीब 11 बजे बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर में दम घुटने से 13 साल के माधव और उसके छोटे भाई 9 साल के सोहम की मौत हो गई। उनके पिता सौरभ सिंगल तलाकी गेट में फोटो स्टूडियो चलाते हैं। सिंगल दम्पत्ति के माधव व सोहम दो ही बेटे थे। माधव सातवीं कक्षा और छोटा सोहम 5वीं कक्षा का छात्र था।

कोडीन सिरप मामले में आरोपित प्रशांत उपाध्याय को तलाश रही एसआईटी ये भी पढ़ें  कोडीन सिरप मामले में आरोपित प्रशांत उपाध्याय को तलाश रही एसआईटी

सोमवार को गुरुग्राम में सौरभ के मामा के बेटे शादी है। सौरभ की मां शन्नो देवी शादी में शरीक होने के लिए पहले ही गुरुग्राम चली गई थी। रविवार को घर पर सौरभ की पत्नी हिमानी और दोनों बेटे थे। उन्हें भी शादी में जाना था।

माधव सैलून पर कटिंग करवाने गया हुआ था। मां हिमानी ने बेटे सोहम को नहाने को कहा तो सोहम बोला एक बार भाई माधव को आने दो। हम दोनों एक साथ ही नहाएंगे। कुछ देर बाद माधव कटिंग करवाकर लौटा तो दोनों भाई बाथरूम में नहाने चले गए।

मम्मी ने आवाज लगाई तो बोले- जल्द आते हैं बाहर, फिर 5 मिनट बाद मिले बेसुध

काफी देर तक वे बाहर ना निकले तो हिमानी ने जल्दी नहाने की आवाज लगाई। तब उन्होंने अंदर से जवाब दिया कि ठीक है मम्मी, जल्द बाहर आते हैं। वे फिर भी बाहर नहीं निकले। हिमानी ने बाथरूम के गेट के आगे आकर आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके पांच ही मिनट बाद जब हिमानी ने स्वयं जाकर बाथरूम का गेट खोलकर देखा तो दोनों बेटे फर्श पर बेसुध हालत में पड़े थे।

दोनों बेटों को इस हालत में देख हिमानी की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर उनके घर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम करीब 6 बजे को दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। दोनों बच्चों के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाथरूम की खिड़कियां बंद थीं

जिस बाथरूम में दोनों भाई नहाने गए थे, उसकी खिड़कियां बंद थीं। वहीं नहाते समय बच्चों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया। बाथरूम में वेंटिलेशन का कोई जरिया नहीं रहा, जिस कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

परिजनों ने नहीं करवाया पोस्टमार्टम

उधर परिजनों ने दोनों ही बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। शाम को ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हर व्यक्ति की जुबां पर एक ही बात थी कि परिवार पर भारी विपदा आई है। हालांकि रविवार को बाजार बंद रहता है। मगर फिर भी कुछ दुकानें खुली हुईं थी। मगर जैसे ही व्यापारियों को इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली तो सभी ने अपनी दुकानें बंद कर ली और हर काेई परिवार को इस विपदा की घड़ी में सांत्वना देने पहुंचा।

 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

संभल। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर...
Breaking News  मनोरंजन  संभल  
संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया  मुकाबला

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय