कांग्रेस नेता के छह साल के भतीजे की अपहरण के बाद हत्या, बुआ का बेटा घटना में शामिल, 4 करोड़ की फिरौती मांगी थी

On

इंदौर । जिले के महू तहसील अंतर्गत किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिगडंबर में कांग्रेस पार्टी के एक नेता के छह साल के भतीजे का अपहरण कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने हत्या से पहले बच्चे के परिजनों को फोन कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। घटना के दोनों […]

इंदौर । जिले के महू तहसील अंतर्गत किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिगडंबर में कांग्रेस पार्टी के एक नेता के छह साल के भतीजे का अपहरण कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने हत्या से पहले बच्चे के परिजनों को फोन कर चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

घटना के दोनों मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण करने वाले बच्चे के करीबी ही हैं। जब उन्हें पता चला कि पुलिस को इसकी खबर हो गई है तो उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे का शव एक पुलिया के नीचे मिला है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें आरोपित बच्चे को लेकर जाते दिखाई दे रहा है।

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, रात 2ः30 बजे खुले पट ये भी पढ़ें  देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में हुई महाशिवरात्रि की शुरुआत, रात 2ः30 बजे खुले पट

पुलिस के अनुसार ग्राम पिगडंबर निवासी विजेंद्र सिंह चौहान कांग्रेस नेता हैं। उनके छोटे भाई जितेन्द्र सिंह चौहान का छह वर्षीय बेटा हर्ष चौहान रविवार शाम को करीब छह बजे गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो बीती रात आठ बजे फिरौती का फोन आया, जिसमें चार करोड़ की फिरौती की मांग की गई। परिजनों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिलने पर टीम गांव में पहुंची। इसके साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले, जिसमें एक सीसीटीवी में जितेंद्र की बुआ का लड़का रितेश बच्चे के साथ जाता हुआ नजर आया।

मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने रितेश से पूछताछ की, जिसमें उसने दूसरे आरोपित विकास के बारे में बताया। उसने कहा कि हर्ष को विकास को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस ने रितेश की तलाश की। करीब रात दो बजे विकास पकड़ में आया। रितेश ने पुलिस को बताया कि हर्ष की हत्या कर शव को चोरल के बाईग्राम की पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक जताया और मामले की जानकारी ली।

दिल्ली में अवैध दवा सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, दाे गिरफ्तार ये भी पढ़ें  दिल्ली में अवैध दवा सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, दाे गिरफ्तार

ग्रामीण पुलिस एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि हमें सूत्रों से अपहरण की जानकारी मिली थी। इसके बाद हमने फिरौती के लिए फोन से नंबर को ट्रेस किया। नंबर एक दिन के लिए ही एक्टिव था। इसके बाद सीसीटीवी में हमें पहले आरोपित रितेश (20) के बारे में पता चला। उसने दूसरे आरोपित विकास (24) के बारे में बताया। विकास ने बच्चे के मुंह पर टेप लगाकर गला घोटकर हत्या की।

किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि दो आरोपित रितेश (20) और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रितेश रिश्ते में जितेंद्र चौहान का भांजा है। सीसीटीवी फुटेज में रितेश ही हर्ष का हाथ पकड़कर रेलवे पटरी के पास ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। गांव में भीड़ बढ़ती दिखाई दी तो रितेश ने अपने चचेरे भाई विकास को कॉल की। उसने विकास से कहा कि अब मामला बिगड़ गया है। गांव में बहुत भीड़ इकट्ठी हो गई है। फिर विकास भी उसके पास चला गया। उन्होंने बताया कि बाई ग्राम के जंगल में हर्ष का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। दोनों ही आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मामले में आईजी ग्रामीण राकेश गुप्ता ने बताया कि बच्चे को अगवा करने वाले करीबी रिश्तेदार हैं। एक आरोपित रितेश का मकान बच्चे के पिता ने बनवाया था। बच्चा उसके घर में ही खेलता था। आरोपितों ने तय कर लिया था कि बच्चे को मारना ही है, क्योंकि फिरौती मिल जाती तो भी बच्चा उनके बारे में बता देता।

पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सिविल अस्पताल से बच्चे का शव जब घर ले जाया गया तो परिजन और माता-पिता बिलख पड़े। हर्ष की अंतिम यात्रा में पूरे गांव के लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में घर से लेकर मुक्तिधाम तक लोगों की भीड़ नजर आई, जहां हर्ष का अंतिम संस्कार किया गया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एससीआरआईईटी (SCRIET) में “How to Prepare Yourself to Crack an Interview” विषय पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

शामली: जमालपुर में गूंजी 'बाल विवाह मुक्त भारत' की गूंज, ग्रामीणों ने ली सामाजिक कुरीति मिटाने की शपथ

शामली। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित "बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान के तहत जनपद के...
शामली 
शामली: जमालपुर में गूंजी 'बाल विवाह मुक्त भारत' की गूंज, ग्रामीणों ने ली सामाजिक कुरीति मिटाने की शपथ

Rose plant care: मार्च में भी खिलेगा आपका गुलाब जानिए बसंत ऋतु में पौधे को हरा भरा रखने के आसान और असरदार उपाय

बसंत ऋतु की शुरुआत होते ही मौसम में हल्का बदलाव महसूस होने लगता है। फरवरी खत्म होते ही अक्सर लोग...
कृषि 
Rose plant care: मार्च में भी खिलेगा आपका गुलाब जानिए बसंत ऋतु में पौधे को हरा भरा रखने के आसान और असरदार उपाय

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश

मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एससीआरआईईटी (SCRIET) में “How to Prepare Yourself to Crack an Interview” विषय पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में “इंटरव्यू क्रैक करने की तैयारी” विषयक कार्यशाला संपन्न

दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय