भोपाल से पहले बदला इस्लामनगर का नाम, 308 साल के बाद फिर हुआ जगदीशपुर

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल से पहले नजदीकी ग्राम इस्लामनगर का नाम बदल दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के बाद इस्लामनगर 308 साल बाद फिर से जगदीशपुर हो गया है। भोपाल जिले के फंदा जनपद में स्थित यह ग्राम अब अपने पुराने नाम […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल से पहले नजदीकी ग्राम इस्लामनगर का नाम बदल दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होने के बाद इस्लामनगर 308 साल बाद फिर से जगदीशपुर हो गया है। भोपाल जिले के फंदा जनपद में स्थित यह ग्राम अब अपने पुराने नाम से जाना जाएगा।
दरअसल, भोपाल एक समय नवाबों की रियासत हुआ करती थी और उस समय इसकी राजधानी फंदा तहसील में स्थित इस्लामनगर थी। इतिहासकारों के मुताबिक इस स्थान का पुराना नाम जगदीशपुर था और 1751 ईस्वी में दोस्त मोहम्मद खान ने उसे बदलकर इस्लामनगर कर दिया था।
ये भी पढ़ें एनएचएआई का बड़ा फैसला: फास्टैग वार्षिक पास की फीस में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरेंलंबे समय इसका नाम बदलने की भी मांग लगातार उठ रही थी। इस संबंध में केंद्र सरकार ने पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद अब राज्य सरकार ने भी अधिसूचना जारी कर उसे राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।
गौरतलब है कि हाल ही में श्रीराम कथा के लिए आए जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मांग उठाई थी। उन्होंने दो दिन पहले ही इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी बात की थी, लेकिन भोपाल का नाम बदलने से पहले इस्लामनगर का नाम बदल गया है। अब यह गांव जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा।
राजस्व विभाग की अधिसूचना
राजस्व विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कराया है। इसमें बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के 15 सितंबर 2022 को जारी अनापत्ति पत्र के बाद भोपाल जिले के ग्राम इस्लाम नगर का नाम परिवर्तित कर जगदीशपुर किया जाता है। यह अधिसूचना मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार अपर सचिव चंद्रशेखर वालिंबे द्वारा जारी की गई है।
इस्लाम नगर का नाम बदलने के लिए मांग लगभग 30 साल से उठती रही है। करीब 17 साल पहले पंचायत ने सरकार को पत्र लिखकर जगदीशपुर नाम पर अपनी अनापत्ति जाहिर की थी। इसके बाद भी लागातार स्थानीय जनप्रतिनिधि इसकी मांग करते रहे हैं। साल 2022 में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी इस दिशा में काम करने की बात कही थी। आखिर कार 308 साल के बाद अब जगदीशपुर को अपना पुराना नाम मिल गया।
राज्य सरकार की ओर से नाम बदले जानी की अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद पंचायत में जश्न का माहौल है। यहां बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, पुरातत्व विभाग के अधिकारी व ग्रामीणों के साथ महल का निरीक्षण कर चुके हैं। गांव के सभी बाहरी सड़कों पर बड़े-बड़े गेट लगा दिए गए हैं। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
बता दें कि इससे पहले भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति, भोपाल के मिंटो हाल का नाम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, होशंगाबाद को नर्मदापुरम और बबाई का नाम बदलकर माखनगर किया जा चुका है। हालांकि, अभी भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मांग उठी है, जबकि हलालपुर बस स्टैंड का नाम हनुमान गढ़ी बस स्टैंड और लालघाटी का नाम महेंद्र नारायण दास महाराज सर्वेश्वर रखने का प्रस्ताव नगर निगम के पास पहुंच चुका है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां