हमारी जीत हुई': महाराष्ट्र सरकार ने मानी मराठा आरक्षण की मांग, मनोज जरांगे ने खत्म किया अनशन

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया। आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे ने बुधवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि "सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं, यह हमारी जीत है।"
जरांगे ने कहा कि सरकार की इस घोषणा से मराठा समाज को राहत मिली है और अब आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने आंदोलन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया।
गौरतलब है कि मनोज जरांगे बीते पांच दिनों से जलगांव (मराठवाड़ा) में अनशन पर बैठे थे। उनका कहना था कि जब तक मराठा समाज को ओबीसी श्रेणी में शामिल कर आरक्षण देने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच लगातार वार्ता हो रही थी, जिसके बाद मंगलवार देर रात यह फैसला लिया गया।
सरकार ने जीआर जारी कर मराठा समाज की मांग मान ली, जिससे आंदोलन खत्म हो गया और प्रदेश में बढ़ते तनाव पर रोक लग सकी।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !