छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में आज शनिवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुुष्टि करते हुए कहा कि अभियान अभी जारी है इसलिए मुठभेड़ का स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
इससे पहले बस्तर में सक्रिय एकमात्र बचे नक्सली कमांडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना हुए थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों की बड़ी टुकड़ी से हुआ। इस मुठभेड़ में अब तक 2 नक्सली के मारे जाने एवं मौके से एके -47 रायफल बरामद किए जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद करने और अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां