गृह मंत्री अमित शाह से मांगी थी 200 करोड़ की फिरौती, किरायेदार का ईलाज करने को मकान मालिक ने भेजी थी चिट्ठी !
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विगत दिसंबर महीने में धमकी भरा पत्र कोलकाता से भेजा गया था। मामले की चल रही प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की आगे की जांच में जुट गई है। अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति […]
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विगत दिसंबर महीने में धमकी भरा पत्र कोलकाता से भेजा गया था। मामले की चल रही प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। कोलकाता पुलिस की खुफिया टीम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति ने पिछले साल दिसंबर महीने में केंद्रीय गृहमंत्री को नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय के पते पर पत्र भेजकर 200 करोड़ रुपये भिजवाने की मांग की थी और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की खुफिया टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी थी।
ये भी पढ़ें ईरान अमेरिका युद्ध की तपिश अब शादी वाले घरों तक पहुंची, कमर्शियल गैस की किल्लत से मंडपों में संकटसूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इसे कोलकाता के लिंटन स्ट्रीट स्थित डाकघर से स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा गया था। इसमें दो लोगों का नाम लिखा गया है, जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति है और दूसरा बिशॉप है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस पत्र के बारे में इन दोनों को कोई जानकारी नहीं है। किसी ने उनके नाम पर यह पत्र भेजा था। एक बहुमंजिली इमारत को लेकर बाड़ी वाला और किराएदार के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उक्त मकान मालिक ने एक एंग्लो इंडियन किराएदार को अपने घर से निकाल दिया था। कई साल पहले वह व्यक्ति भारत छोड़कर अमेरिका चला गया था, लेकिन जाने से पहले उसने अपने किराए के मकान में अपने ही किसी दूसरे व्यक्ति को रख दिया था।
इसे लेकर बाड़ी वाले से लगातार विवाद होता रहता था। दावा किया जा रहा है कि उसी मकान मालिक ने उस एंग्लो इंडियन व्यक्ति और उसके एक किराएदार को सबक सिखाने के लिए यह पत्र भेजा है। हालांकि अभी इसके साक्ष्य नहीं मिल सके हैं, जिसकी वजह से उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां