राजस्थान के युवकों को हरियाणा में जलाने का मामला, मंत्री के सामने अंतिम संस्कार की हामी, मंत्री के जाते ही मुकरा परिवार

On

भरतपुर। कथित गौ-तस्करी के शक में राजस्थान के दो युवकों को जलाने का मामला अब गर्मा गया है। हरियाणा के रेवाड़ी में जलाए गए युवकों को लेकर शुक्रवार को भरतपुर में तीन घंटे तक समाज की पंचायत हुई। राजस्थान सरकार की राज्यमंत्री जाहिदा खान मौजूदगी में परिवार और समाज में मुआवजे की राशि और अंतिम […]

भरतपुर। कथित गौ-तस्करी के शक में राजस्थान के दो युवकों को जलाने का मामला अब गर्मा गया है। हरियाणा के रेवाड़ी में जलाए गए युवकों को लेकर शुक्रवार को भरतपुर में तीन घंटे तक समाज की पंचायत हुई। राजस्थान सरकार की राज्यमंत्री जाहिदा खान मौजूदगी में परिवार और समाज में मुआवजे की राशि और अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बन गई, लेकिन मंत्री के लौटते ही परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

राज्यमंत्री जाहिदा खान शुक्रवार सुबह गांव घाटमीका पहुंची। शुक्रवार सुबह हुई पंचायत में तय हुआ कि मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। परिवार और समाज में मुआवजे की राशि और अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बन गई, लेकिन अब परिवार का कहना है कि मुआवजा राशि 51-51 लाख के साथ दोनों परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

अखिलेश यादव बोले- "धार्मिक गुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, अपशब्द बोलना हिंसा और पाप की श्रेणी में" ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव बोले- "धार्मिक गुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, अपशब्द बोलना हिंसा और पाप की श्रेणी में"

गुरुवार रात जब दोनों युवकों के शव घाटमीका (भरतपुर) गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार का आरोप है कि आरोप है कि बुधवार सुबह हरियाणा पुलिस पुलिस ने जुनैद (35) और नासिर (28) की बोलेरो को टक्कर मारकर पकड़ा था। इसके बाद गो-तस्करी के शक में दोनों को बोलेरो समेत जिंदा जला दिया गया। भिवानी के लोहारू गांव के नजदीक बुधवार रात को इनकी बॉडी मिली। गांव में तनाव का माहौल है और तीन थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है।

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार ये भी पढ़ें  न्यायमूर्ति पंकज भाटिया का बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से आहत होकर जमानत याचिकाएं सुनने से किया इनकार

फिरोजपुर झिरका के सीआईए इंचार्ज वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। ना तो उन्होंने किसी आरोपी को पकड़ा और न ही बजरंग दल के लोगों को सौंपा। उनकी गाड़ी, स्टाफ और वह खुद उस दिन थाने में थे। उन्हें नहीं पता कि परिजन ऐसे आरोप क्यों लगा रहे है। भरतपुर का घाटमीका गांव हरियाणा बॉर्डर के नजदीक है। भिवानी और राजस्थान के भरतपुर जिले की गोपालगढ़ पुलिस दोनों ही जांच में जुटी हैं। दोनों शवों की डीएनए जांच कराई जा रही है।

डीएम शामली का तूफानी दौरा: एमआरएफ सेंटर के घटिया निर्माण पर बिफरे जिलाधिकारी, निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश ये भी पढ़ें  डीएम शामली का तूफानी दौरा: एमआरएफ सेंटर के घटिया निर्माण पर बिफरे जिलाधिकारी, निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश

गौरतलब है कि पन्द्रह फरवरी को गोपालगढ़ थाने में ईस्माइल पुत्र खालिद मेव (62) निवासी घाटमीका थाना पहाड़ी ने चचेरे भाइयों जुनेद पुत्र हारुन व नासिर पुत्र गनी का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार दोपहर पहाड़ी व गोपालगढ़ पुलिस के अलावा परिजनों के पास भिवानी पुलिस का फोन पहुंचा कि बोलेरो गाड़ी में दो शव बरामद हुए हैं, जो कि पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुके हैं। पुलिस अधिकारी इस घटना को गौरक्षकों व गौतस्करों के बीच विवाद से जोड़कर जांच कर रहे हैं।

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि हरियाणा के लोहारू में एक जली हुई गाड़ी में कुछ जले हुए नर कंकालों का मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आग किसी दुर्घटना में लगी है या किसी ने लगाई है, अभी इस पर जांच होनी बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए। एक राजनैतिक एजेंडे के तौर पर भी बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है, जिसे किसी भी तरह से उचित नहीं माना जा सकता।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

एक लाख के मुचलके पर अभिनेता राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत,भतीजी की शादी के लिए 18 मार्च तक जेल से रहेंगे बाहर

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस के मामले में जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एक लाख के मुचलके पर अभिनेता राजपाल यादव को 18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत,भतीजी की शादी के लिए 18 मार्च तक जेल से रहेंगे बाहर

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

   लखनऊ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान: चुनाव से पहले बीजेपी पर ‘वोट कटवाने’ की राजनीति का आरोप

22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

मेरठ। एनसीआर में ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और सुनहरा अध्याय दिखाई देने वाला है। दिल्ली से मेरठ तक बने एनसीआरटीसी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
22 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन, 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ

यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला

सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी बहस गर्मा गई। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!