'सुपरफूड' पालक के सेवन से हो सकती है पथरी से लेकर जोड़ों में दर्द की परेशानी, इन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

On

नई दिल्ली। जब भी शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने या शरीर के ओवरऑल हेल्थ की बात आती है, तब सबसे पहले पालक का नाम आता है। पालक को सब्जियों को 'सुपरफूड' कहा जाता है क्योंकि यह न सिर्फ रक्त के लिए बल्कि हड्डियों और पेट के लिए भी लाभकारी होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पालक से किन लोगों को परहेज करना चाहिए।

पालक सभी लोग खा तो लेते हैं, लेकिन कुछ के लिए पालक मुसीबत बन जाता है। आज हम पालक के फायदों के बारे में नहीं, बल्कि उसके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानेंगे। आयुर्वेद में पालक खाने के लाभ तो बताए गए हैं लेकिन उसके साथ ही कुछ सावधानियां भी बताई गई हैं कि किन लोगों को पालक से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद में पालक को उसकी प्रकृति, गुण और शरीर के दोषों (वात-पित्त-कफ) पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर देखता है। पालक जहां रक्त को बढ़ाने का काम करता है, वहीं दूसरी तरफ पालक के सेवन से पथरी होने का खतरा बढ़ता है और पथरी से पीड़ित मरीजों को पालक न खाने की सलाह दी जाती है। अगर किसी को यूटीआई से संबंधित परेशानी ज्यादा रहती है, तो उसे पालक से परहेज करना चाहिए।

कम उम्र में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर, युवाओं की सेहत के लिए बन रहा बड़ा खतरा  ये भी पढ़ें  कम उम्र में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर, युवाओं की सेहत के लिए बन रहा बड़ा खतरा

पालक का अत्यधिक सेवन मूत्रवाही स्रोतों में रुकावट पैदा कर सकता है, इसलिए अगर यूटीआई रहता है तो पालक से परहेज करें। यह आगे जाकर पथरी का खतरा बन सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, यदि आपकी पाचन अग्नि मंद है, तो पालक का सेवन सावधानी से करना चाहिए। पाचन शक्ति कमजोर होने पर पालक ठीक से पचने के बजाय पेट में टॉक्सिन पैदा कर सकता है, जिससे पेट में भारीपन और खराब बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसी स्थिति में पालक से परहेज करना ही बेहतर है। इसके अलावा, यदि शरीर में वात और कफ की अधिकता है, तो भी पालक का अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है। पालक की प्रकृति भारी होती है, जो कफ को बढ़ाकर श्वसन संबंधी संवेदनशीलता और वात को बढ़ाकर जोड़ों में जकड़न या गैस की समस्या पैदा कर सकती है। 

शामली के: बनत में ₹26.75 लाख की लागत से तैयार होम्योपैथिक अस्पताल का लोकार्पण, विधायक व डीएम ने किया शुभारंभ ये भी पढ़ें  शामली के: बनत में ₹26.75 लाख की लागत से तैयार होम्योपैथिक अस्पताल का लोकार्पण, विधायक व डीएम ने किया शुभारंभ

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पाकिस्तान ने अफ़गान तालिबान सरकार के खिलाफ ऑपरेशन ग़ज़ब-ल-हक शुरू किया, हवाई हमले किए

नयी दिल्ली। पाकिस्तान ने कथित तौर पर सीमा पार से "बिना उकसावे के गोलीबारी" के बाद अफ़गान तालिबान के खिलाफ...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान ने अफ़गान तालिबान सरकार के खिलाफ ऑपरेशन ग़ज़ब-ल-हक शुरू किया, हवाई हमले किए

'खबर सुनकर दिल टूट गया', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर युवराज और हरभजन ने जताया शोक

ग्रेटर नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता, खान चंद सिंह, का शुक्रवार की सुबह निधन...
खेल  क्रिकेट 
'खबर सुनकर दिल टूट गया', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर युवराज और हरभजन ने जताया शोक

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

सुविंदर विक्की के कायल हुए मिहिर अहूजा, बोले- असल जिंदगी में बहुत हंसमुख हैं

  मुंबई। अभिनेता मिहिर अहूजा हालिया रिलीज वेब सीरीज 'शब्द: रीत और रिवाज' में नजर आ रहे हैं। सीरीज में मेरा...
मनोरंजन 
सुविंदर विक्की के कायल हुए मिहिर अहूजा, बोले- असल जिंदगी में बहुत हंसमुख हैं

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

  मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार वहीं...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

उत्तर प्रदेश

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ अचानक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

मेरठ में होली की धूम: ऑपरेशन सिंदूर से बुलडोजर थीम तक पिचकारियों की धूम

मेरठ। मेरठ में होली को लेकर बाजार तैयार हैं। इस बार होली पर रंग से सराबोर करने के लिए ऑपरेशन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली की धूम: ऑपरेशन सिंदूर से बुलडोजर थीम तक पिचकारियों की धूम

मेरठ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 48 घंटे में तापमान बढ़ने के आसार

मेरठ। अगले 48 घंटे में हवा की दिशा बदलने और धूप में तेजी से दिन का तापमान बढ़ेगा। इसी तरह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में बदलेगा मौसम का मिजाज: 48 घंटे में तापमान बढ़ने के आसार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश