रात में आइसक्रीम खाने की आदत बनती है कई बीमारियों की वजह, ब्लड शुगर और हार्मोनल संतुलन पर पड़ता है सीधा असर

On

नई दिल्ली। खाने के बाद कुछ ठंडा और मीठा खाने का मन होना आम बात है। खासकर आइसक्रीम ऐसी चीज है जिसे खाते ही मन खुश हो जाता है। कई लोग इसे रात के खाने के बाद खाना पसंद करते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से यह नुकसानदायक है। विज्ञान की मानें तो रात में आइसक्रीम खाना शरीर के लिए कई तरह की परेशानियों की वजह बन सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार, रात का समय शरीर के लिए आराम वाला पल होता है। इस समय पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। आइसक्रीम ठंडी, भारी और मीठी होती है, जिसे आयुर्वेद में कफ बढ़ाने वाला माना जाता है। रात में खाने से पाचन अग्नि कमजोर पड़ जाती है, जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता और शरीर में विषैले तत्व बनने लगते हैं जो गैस, एसिडिटी, पेट भारी और सुस्ती जैसी समस्याओं की वजह बनते हैं। विज्ञान के मुताबिक, आइसक्रीम में शुगर और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। रात में इसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और फिर अचानक गिर सकता है। ब्लड शुगर में यह उतार-चढ़ाव नींद को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। कई रिसर्च बताती हैं कि सोने से पहले ज्यादा मीठा खाने से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे नींद बार-बार टूटती है।

कम उम्र में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर, युवाओं की सेहत के लिए बन रहा बड़ा खतरा  ये भी पढ़ें  कम उम्र में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर, युवाओं की सेहत के लिए बन रहा बड़ा खतरा

रात में आइसक्रीम खाने से वजन बढ़ने का खतरा भी काफी ज्यादा होता है। रात के समय शरीर की गतिविधि न के बराबर होती है, जिससे आइसक्रीम की अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगती है। यही वजह है कि जो लोग रोज रात में आइसक्रीम खाते हैं, उनमें मोटापा तेजी से बढ़ सकता है। मोटापा आगे चलकर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी रात की आइसक्रीम नुकसानदेह मानी जाती है। कई लोगों को रात में आइसक्रीम खाने के बाद एसिडिटी, सीने में जलन और पेट दर्द की शिकायत होती है। इसका कारण यह है कि ठंडी चीजें पेट की मांसपेशियों को ढीला कर देती हैं, जिससे एसिड ऊपर की ओर आने लगता है। जिन्हें पहले से गैस या एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है, उनके लिए रात में आइसक्रीम खाना और भी खतरनाक साबित हो सकता है। 

शामली के: बनत में ₹26.75 लाख की लागत से तैयार होम्योपैथिक अस्पताल का लोकार्पण, विधायक व डीएम ने किया शुभारंभ ये भी पढ़ें  शामली के: बनत में ₹26.75 लाख की लागत से तैयार होम्योपैथिक अस्पताल का लोकार्पण, विधायक व डीएम ने किया शुभारंभ

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

इस समय जहां एक ओर T20 World Cup 2026 का रोमांच चरम पर है वहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सभागार में वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमा शंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

लखनऊ । उत्त्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन 47 हजार राज्य अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रतिबंधों के साथ एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम, पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

प्रयागराज: पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार, 27 फरवरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के लिए आज की दिन अहम,  पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश