औषधीय गुणों से भरपूर देसावरी पान, पेट की समस्या दूर कर मन को देता शांति

On

नई दिल्ली। पान सिर्फ मुंह ताजा करने या स्वाद का साधन नहीं है, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण छिपे हैं जो शरीर और मन दोनों को फायदा पहुंचाते हैं। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में उगाया जाने वाला देसावरी पान औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग के अनुसार, देसावरी पान अपनी प्राकृतिक खुशबू, अनोखे स्वाद और विशेष औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह पान पीढ़ियों से स्थानीय संस्कृति और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। महोबा का देसावरी पान अपनी विशिष्टता के कारण खास पहचान रखता है। महोबा की मिट्टी, जलवायु और पारंपरिक खेती विधि से यह पान अन्य किस्मों से बेहतर होता है। इसकी पत्तियां मुंह में डालते ही जल्दी घुल जाती हैं और मीठी, सुगंधित खुशबू छोड़ती हैं। यह पान महोबा के खाने की संस्कृति का अहम हिस्सा है।

पाचन सुधारे और कफ मिटाए, भुजंगीकरण प्राणायाम के खूब फायदे ये भी पढ़ें  पाचन सुधारे और कफ मिटाए, भुजंगीकरण प्राणायाम के खूब फायदे

महोबा में पान की सबसे ज्यादा खेती होती है और यह इलाके की अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता है। देसावरी पान के प्रमुख औषधीय गुण और फायदों पर नजर डालें तो यह एक-दो नहीं बल्कि कई हैं। देसावरी पान पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पान के पत्तों में आवश्यक तेल पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं। भोजन के बाद चबाने से पेट फूलना, गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह पेट की अम्लता को संतुलित रखता है और भोजन के पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन  ये भी पढ़ें  गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन

पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ ही यह मन को शांति देता है। पान में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह तनाव कम करता है, मन को शांत रखता है और नींद में सुधार लाता है। आयुर्वेद में इसे बलवर्धक और एनर्जी देने वाला भी माना जाता है, जो इंद्रियों को जागृत रखता है। पान मुंह की सेहत भी सुधारने में कारगर है। यह जीवाणुरोधी गुणों से मुंह के बैक्टीरिया कम करता है, सांस ताजा रहती है और मसूड़ों की समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा, यह कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। कुछ अध्ययनों में यह घाव भरने, सूजन कम करने और सर्दी-जुकाम में भी सहायक पाया गया है। देसावरी पान को जीआई टैग मिल चुका है, जो इसकी अनोखी पहचान की गारंटी देता है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सादे पान का सेवन करें, तंबाकू या चूना से बचें।

जोड़ों के दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए करें सिद्धासन का अभ्यास  ये भी पढ़ें  जोड़ों के दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए करें सिद्धासन का अभ्यास

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलेक की तीनों तहसीलों में किया गया। शनिवार को शामली  तहसील सभागार8...
शामली 
शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के समय ठंड का...
शामली 
शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

शामली। शहर  के इंडस्ट्रियल एरिया कंडैला में अवैध रूप से संचालित पनीर फैक्ट्री का सहारनपुर से पहुंची खाद्य विभाग शनिवार...
शामली 
शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शामली। एक प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार...
शामली 
शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

   बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजली विभाग की एक संवेदनहीन कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम में विभागाध्यक्षों द्वारा कर्मचारियों को अवकाश देने के अधिकार पर  31 मार्च तक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सर्वाधिक लोकप्रिय