सुबह उठते ही सबसे पहले करें यह काम, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी, चेहरे पर आएगा निखार
नई दिल्ली। सुबह उठते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए? नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन की शुरुआत एक गिलास सादे पानी से करनी चाहिए। यह छोटी-सी आदत शरीर को तुरंत हाइड्रेट करती है और पूरे दिन के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है। एनएचएम के अनुसार, रात भर सोने के दौरान शरीर से काफी पानी निकल जाता है, जिससे सुबह तक डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है। एक गिलास पानी पीने से यह कमी तुरंत पूरी हो जाती है और शरीर नए सिरे से सक्रिय हो उठता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले 1 या 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इसमें नींबू या शहद मिलाना वैकल्पिक है, लेकिन सादा पानी सबसे अच्छा माना जाता है। ज्यादा ठंडा या बहुत गर्म पानी के सेवन से बचें। धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीना चाहिए, एक साथ बहुत ज्यादा न पिएं। इस छोटी आदत को दिनचर्या में शामिल कर लंबे समय तक सेहतमंद रहा जा सकता है। सुबह पानी से शुरू होने वाला दिन तरोताजा, एनर्जी से भरपूर और सकारात्मक रहता है। सुबह खाली पेट पानी पीने के कई फायदे हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है। पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सुबह पानी पीने से आंतों की मूवमेंट तेज होती है।
पेट साफ रहता है और भोजन अच्छी तरह पचता है। इससे एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी कम होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। सुबह का एक गिलास पानी वजन घटाने में भी सहायक है। सुबह पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है और भूख भी नियंत्रित रहती है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही पर्याप्त पानी से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। इससे चेहरा चमकदार दिखता है, झुर्रियां कम होती हैं और मुंहासे जैसी समस्याएं भी घटती हैं। कब्ज से परेशान लोगों के लिए भी एक गिलास पानी राहत देता है। सुबह पानी पीने से आंतों में नमी बनी रहती है और मल त्याग आसान हो जाता है। नियमित रूप से यह आदत अपनाने से कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां