महंगी क्रीम या सीरम में नहीं, थाली में छिपा है सुंदरता का असली खजाना

On

 नई दिल्ली। बाजारों में चेहरे की चमक महंगी क्रीम, सीरम और फेशियल पर निर्भर हो गई है। हर किसी को ऊपरी सुंदरता चाहिए, लेकिन बहुत लोग जानते हैं कि अगर अंदर से त्वचा को पोषण दिया जाए तो महंगे उत्पादों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

यह बात विज्ञान और आयुर्वेद दोनों मानता है। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट अस्थाई परिणाम देते हैं, लेकिन घर की थाली में छिपे पोषक तत्व त्वचा को सोने सा निखार सकते हैं। आयुर्वेद में माना गया है कि पोषण की कमी और थकावट सबसे पहले चेहरे पर दिखती है। पोषण की कमी रूखापन, झुर्रियां, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और समय से पहले एजिंग का कारण बनती है।

गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन  ये भी पढ़ें  गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन

त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए आमतौर पर महिलाएं हों या पुरुष, डॉक्टर का सहारा लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डॉक्टर हमारे किचन में ही मौजूद है। किचन में मौजूद आहार और हमारी त्वचा का सीधा संबंध है। त्वचा की कोशिकाएं लगातार टूटती और बनती रहती हैं। कोशिकाओं को मरम्मत के लिए विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट और प्रोटीन की जरूरत होती है, जो किसी प्रोडक्ट से नहीं, बल्कि घर की थाली से मिलता है। पहले बात करते हैं विटामिन सी की, जो कोशिकाओं में जान डालता है और बुढ़ापे के लक्षणों को कम करता है। विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा के लिए आंवला, नींबू पानी, संतरा, मौसंबी, पपीता, शिमला मिर्च, और ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है। विटामिन सी से भरपूर आहार डार्क स्पॉट कम करने में मदद करते हैं और त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाते हैं।

पाचन सुधारे और कफ मिटाए, भुजंगीकरण प्राणायाम के खूब फायदे ये भी पढ़ें  पाचन सुधारे और कफ मिटाए, भुजंगीकरण प्राणायाम के खूब फायदे

दूसरे नंबर पर त्वचा के लिए जरूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो चेहरे पर होने वाली सूजन को कम करता है और चेहरे को हाइड्रेटेड रखता है। इसके लिए आहार में अलसी के बीज, अखरोट, चिया सीड्स और फैटी फिश को जरूर शामिल करें। तीसरे नंबर पर आते हैं एंटीऑक्सीडेंट। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से त्वचा की सुरक्षा करते हैं, त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं और झुर्रियों की गति को भी धीमा करते हैं। इसके लिए आहार में हरी चाय, टमाटर, चुकंदर, अनार और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। चौथे नंबर पर आता है प्रोटीन, जो कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। प्रोटीन नाखून और बालों के लिए भी जरूरी है। इसके लिए आहार में दाल, सोयाबीन, चने, पनीर, दही, अंडा और टोफू को शामिल करना चाहिए। 

तनाव, चिंता कम कर मन को शांत रखता यह आसन, छात्रों के लिए भी लाभदायी  ये भी पढ़ें  तनाव, चिंता कम कर मन को शांत रखता यह आसन, छात्रों के लिए भी लाभदायी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलेक की तीनों तहसीलों में किया गया। शनिवार को शामली  तहसील सभागार8...
शामली 
शामली में तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के समय ठंड का...
शामली 
शामली में मौसम का मिजाज बदला: सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

शामली। शहर  के इंडस्ट्रियल एरिया कंडैला में अवैध रूप से संचालित पनीर फैक्ट्री का सहारनपुर से पहुंची खाद्य विभाग शनिवार...
शामली 
शामली में अवैध पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली दूध और केमिकल बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शामली। एक प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार...
शामली 
शामली में प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कक्ष संख्या-01 ने हत्या के प्रयास में दोषी अभियुक्त को 10 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास में दोषी को 10 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गंगोह बाईपास पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, टायर फटने से हादसा

बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

   बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बिजली विभाग की एक संवेदनहीन कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: शेरवानी पहनकर तैयार था दूल्हा, तभी बिजली विभाग ने काट दिया कनेक्शन, शादी वाले घर में मचा हड़कंप

सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम में विभागाध्यक्षों द्वारा कर्मचारियों को अवकाश देने के अधिकार पर  31 मार्च तक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगरायुक्त ने कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मार्च तक रोक लगाई, सभी अनुभाग आवश्यकतानुसार खुलेंगे

सर्वाधिक लोकप्रिय