अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम मुजफ्फरनगर ने विकलांग एवं अनाथ बच्चों को भोजन और एक माह का राशन वितरित किया
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम मुजफ्फरनगर इकाई ने रविवार को समाज सेवा के तहत महत्वपूर्ण पहल करते हुए अखिल भारतीय विकलांग एवं अनाथ सेवा समिति, शुक्रताल मोरना परिसर में रहने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन वितरण किया। फोरम द्वारा बच्चों की सहायता के लिए एक महीने का राशन भी प्रदान किया गया, जिसमें चीनी, दालें, चावल और आटा सहित आवश्यक सामग्री शामिल रही।
इस सेवा कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, सचिव वाई के जैन, वरिष्ठ सदस्य सुबोध कुमार जैन और राकेश कुमार जैन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
फोरम की इस सामाजिक पहल में कई सदस्यों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इनमें सुबोध कुमार जैन, राजीव जैन, प्रवीण कुमार जैन, वाई के जैन, राकेश जैन, कुलदीप जैन, सौरभ जैन, आदिश कुमार जैन और एस के जैन का योगदान शामिल रहा। फोरम ने सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनकी समाज सेवा के प्रति संवेदनशीलता की प्रशंसा की।
जैन बैंकर्स फोरम का यह प्रयास समाज में जरूरतमंदों के लिए संवेदना और सहयोग की एक प्रेरणादायी मिसाल बना।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां