मन की बात : पीएम मोदी ने बिहार की मुसहर जाति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का किया जिक्र

On

नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री ने बिहार की मुसहर जाति के लोगों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बिहार में मुसहर एक अत्यंत वंचित समुदाय रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि बिहार में रहने वाले एक व्यक्ति हैं भीम सिंह भावेश जी। प्रधानमंत्री ने बताया कि अपने क्षेत्र के […]

नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री ने बिहार की मुसहर जाति के लोगों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बिहार में मुसहर एक अत्यंत वंचित समुदाय रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि बिहार में रहने वाले एक व्यक्ति हैं भीम सिंह भावेश जी। प्रधानमंत्री ने बताया कि अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के बीच उनके कार्यों की खूब चर्चा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भीम सिंह ने इस समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर फोकस किया है। उन्होंने मुसहर जाति के 8000 बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया।

और पढ़ें GST रिफॉर्म पर पीएम मोदी का बड़ा बयान – रोज़मर्रा की चीजें होंगी सस्ती, अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री ने भीम सिंह के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एक लाइब्रेरी बनवाई, इससे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की बेहतर सुविधा मिल रही है। वह अपने समुदाय के लोगों के जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने में भी मदद कर रहे हैं। इससे जरूरी संसाधनों तक गांव के लोगों की पहुंच और बेहतर हुई है। लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए उन्होंने 100 से अधिक मेडिकल कैंप लगवाएं हैं।

और पढ़ें भारत-अमेरिका ‘युद्ध अभ्यास 2025’: अलास्का में आधुनिक युद्ध तकनीकों का संयुक्त सैन्य अभ्यास

प्रधानमंत्री ने बताया कि जब कोरोना का महासकंट सिर पर था, तो सिंह ने अपने क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भीम सिंह जैसे अनेक लोग हैं, जो समाज में ऐसे नेक कार्यों में जुटे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, तो यह एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में बहुत मददगार होगा।

और पढ़ें विसर्जन से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब – लालबागचा राजा के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे भक्त

प्रधानमंत्री ने वन्य जीव संरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 250 से अधिक हो गई है। यहां इंसानों और बाघों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज युवा एंटरप्रेन्योर भी वन्य जीव संरक्षण और इको टूरिज्म के लिए नए-नए इनोवेशन सामने ला रहे हैं। उत्तराखंड के रुड़की में ऐसा ड्रोन तैयार किया गया है, जिससे नदियों में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। इसी तरह से बेंगलुरु की एक कंपनी ने बघीरा और गरुड़ नाम का एक ऐप बनाया है। बघीरा ऐप से जंगल सफारी के दौरान वाहनों की स्पीड और दूसरी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। देश के कई टाइगर रिजर्व में इसका उपयोग हो रहा है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित गरुड़ ऐप को सीसीटीवी से कनेक्ट करने पर रियल टाइम अलर्ट मिलने लगता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम हजारों वर्षों से प्रकृति और वन्यजीवों के साथ सह अस्तित्व की भावना से रहते आए हैं। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां रहने वाले आदिवासी परिवारों ने अपने घरों को होमस्टे में बदल दिया है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान बकरी पालन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ओडिशा के कालाहांडी में बकरी पालन गांव के लोगों के आजीविका के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को उठाने का माध्यम बन रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस प्रयास के पीछे जयंती महापात्र व उनके पति विरेन साहू का एक बड़ा फैसला है। यह दोनों बेंगलुरु में मैनेजमेंट प्रोफेशनल थे, लेकिन इन्होंने कालाहांडी के गांव आने का फैसला किया। सेवा और समर्पण के भाव से इन्होंने किसानों के साथ काम शुरू किया। इन्होंने यहां एक गोट बैंक भी खोला है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि यहां किसानों को 24 महीने के लिए दो बकरियां दिया जाती है। इस दौरान बकरियां 9 से 10 बच्चों को जन्म देती है इनमें से 6 बकरियां बैंक रखता है बाकी उसी परिवार को दे दी जाती है, जो बकरी पालन करता है। आज 50 गांवों के 1000 से अधिक किसान इस योजना के साथ जुड़े हैं।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

बुढ़ाना (Budhana)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडावली खादर की महिला प्रधान ने पंचायत सचिव पर अभद्र व्यवहार और धमकाने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में महिला ग्राम प्रधान से सचिव ने की अभद्रता, बोला-अकेले आया करो !

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

BJP सांसद की बहन से ससुराल में बर्बरता, ससुर-देवर ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो भी बनाया

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
BJP सांसद की बहन से ससुराल में बर्बरता, ससुर-देवर ने बीच सड़क पर पीटा, वीडियो भी बनाया