दुस्साहस: शामली में मनचले ने की लड़की को जबरन होटल में खींचने की कोशिश, कोतवाल पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा    

On

शामली: शामली कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर संचालित करीब 15 अवैध होटल अपनी अवैध और अनैतिक गतिविधियों के चलते बड़े फसाद की वजह बन गए हैं। गुरूवार को इनमें से बगैर नाम के संचालित कथित ओयो होटल में एक मनचले ने एक लड़की को जबरन खींचने की कोशिश की। लड़की के चींखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसका भाई बीच बचाव के लिए आया, तो उसपर भी हमला किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर विरोध शुरू करते हुए हंगामा किया और अवैध रूप से संचालित होटलों से प्रतिमाह सुविधा शुल्क वसूलते हुए संरक्षण देने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस की पोल पट्टी खोली।

क्या है पूरा मामला?
गुरूवार को शामली कोतवाली क्षेत्र के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में एक ग्रामीण युवती बस पकड़ने के लिए गांव के स्टैंड पर आई थी। आरोप है कि इस दौरान मौके पर बगैर नाम के संचालित एक होटल से निकले मनचले ने युवती को अंदर खींचने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई भी हुई। लड़की का भाई भी बचाव बचाव में आया, तो उसपर भी हमला किया गया। सूचना पर गांव के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी होटल बंद कर फरार हो गए। गांव की बेटी के साथ अभद्रता से नाराज आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुटने शुरू हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ फौरन कार्रवाई की मांग करते हुए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'? ये भी पढ़ें  कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

1 ही स्थान पर चल रहे 15 होटल
ग्रामीणों के मुताबिक कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में एक ही स्थान पर करीब 15 होटल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिनकी गतिविधियों से आसपास के ग्रामीणों को भी शर्मींदगी उठानी पड़ रही है। कंडेला से विश्वास प्रधान ने बताया गया कि गांव की बेटी मौके से गुजर रही थी, तभी उसके साथ दुस्साहस भरी वारदात हुई। उन्होंने बताया कि संबंधित होटल पुलिस चौकी से महज 200—300 मीटर पर संचालित हो रहा है, जब पुलिस को मामले की सूचना दी गई, तो पुलिस ने फौरन कार्रवाई करने के बजाय ग्रामीणों को होटल संचालकों से कोई भी अभद्रता नही करने की हिदायत दी। ग्रामीण ने बताया कि एक ओर तो सरकार महिलाओं से छेड़छाड़ पर फौरन कार्रवाई का दावा करती है, वहीं शामली में पूरा खेल पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा है।

शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान ये भी पढ़ें  शामली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित, होटल और भोजनालय संचालक परेशान

बेटियों के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
विरोध प्रदर्शन के दौरान पहुंचे क्षेत्र से जुड़े बाबा गौतम नाथ ने मौके पर पहुंचे शामली कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरा अवैध कार्य पुलिस की नजरों में हैं, एक ही जगह 15 होटल का संचालन होना, क्या पुलिस को अवैध नही लगता? उन्होंने बताया कि पूर्व में अवैध होटलों में होने वाले कुकृत्यों के संबंध में ग्रामीाों ने आलाधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद करीब 10 दिन होटल बंद रहे थे, लेकिन उन्हें बाद में फिर से खोल दिया गया। बाबा गौतम नाथ ने कहा कि वें मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करेंगे, क्योंकि पुलिस खुद इन होटलों का संचालन करवा रही है।

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात  ये भी पढ़ें  UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

भाजपा नेता ने खोला पुलिस का चिट्ठा, दी चेतावनी
हंगामा प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीधे—सीधे तौर पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक होटल से पुलिस 10 हजार रूपए प्रतिमाह का सुविधा शुल्क लेकर उन्हें सभी तरह के अवैध धंधे करने की इजाजत दे रही है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी शामली पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर आड़े हाथों लिया और घटना से जुड़ी सीसीटीवी वीडियो होटल संचालक से हासिल कर फौरन आरोपी को गिरफ्तार करने और अवैध धंधे को पूरी तरह से बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक होटलों के आसपास दवाईयां और गर्भनिरोधक सामग्री के अवशेष भी भारी मात्रा में बिखरे हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन
ग्रामीणों द्वारा हंगामा प्रदर्शन करने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत किया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा अवैध कार्यों के संचालन में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई और अवैध होटलों को पूरी तरह से बंद कराने की मांग की गई है। ऐसा नही होने पर आंदोलन कर सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।

Views: 357

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम