10 मिनट डिलीवरी पर रोक व्यापारियों की बड़ी जीत: कैट ने केंद्र सरकार के फैसले का किया स्वागत

शामली। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की पहल पर केंद्र सरकार द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों की 10 मिनट में डिलीवरी व्यवस्था पर रोक लगाए जाने को देशभर के व्यापारियों की बड़ी जीत बताया गया है। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा लागू की जा रही 10 मिनट में डिलीवरी की नीति डिलीवरी बॉय की जान के लिए जोखिम भरी है और इससे स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस मांग को लेकर कैट द्वारा ज्ञापन के माध्यम से लगातार आवाज उठाई गई थी।
केंद्र सरकार ने देश के लगभग 8 करोड़ व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कैट की इस मांग को व्यापारियों की सामूहिक आवाज मानते हुए 10 मिनट में डिलीवरी के फरमान पर रोक लगा दी है। कैट ने इसे देश के व्यापारियों की सोच और सुरक्षा की जीत बताया है। इस निर्णय से जहां डिलीवरी बॉय की जान को होने वाले जोखिम पर अंकुश लगेगा, वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी अपने कारोबार के लिए राहत मिलेगी। उन्होंने देशभर के व्यापारियों से 1 मई से 4 मई 2026 तक दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले व्यापार महोत्सव 2026 में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान भी किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां