निलंबित PCS अलंकार अग्निहोत्री ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राप्त किया आरोप पत्र; बोले- 'समाज को बांट रही सरकार की नीतियां'
इस्तीफे के बाद निलंबित हुए डिप्टी कलेक्टर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, 'डिवाइड एंड रूल' और SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का लगाया आरोप
शामली। उत्तर प्रदेश के निलंबित पीसीएस (PCS) अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शामली जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने खिलाफ जारी आरोप पत्र (Charge Sheet) प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से आरोप पत्र का विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए एक माह की मोहलत मांगी है। कार्यालय से बाहर निकलने के बाद अग्निहोत्री ने सरकार की नीतियों और सामाजिक ढांचे पर जमकर प्रहार किया।
अलंकार अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने 26 जनवरी 2026 को यूजीसी के नए नियमों, कथित धार्मिक अपमान और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में अपने डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान में "डिवाइड एंड रूल" (बांटो और राज करो) की नीति अपनाई जा रही है, जो देश और समाज को विखंडित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे गुजराती नेताओं ने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया था, वहीं आज कुछ नीतियां देश को बांटने की दिशा में काम कर रही हैं।
निलंबित अधिकारी ने एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी-2026 के नियमों को जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी/एसटी एक्ट का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है और निर्दोषों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को "स्थानीय" बताते हुए उन्होंने अपना समर्थन जताया, लेकिन बाहरी प्रभाव वाले नेताओं पर प्रदेश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। अग्निहोत्री ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और कॉन्ट्रैक्टिंग के जरिए धन के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया और चेतावनी दी कि इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वे देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां