शामली में सड़क हादसा: इलेक्ट्रिक स्कूटी और बुलट बाइक की टक्कर में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, तीन घायल
शामली। शामली के बधेव रोड पर हुआ। यहां बुलट बाईक व इलैक्ट्रिक स्कूटी की हुई आमने सामने की जोरदार भिडंत में 75 वर्षीय वृद्ध की दर्दनांक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के मुंडेट कला निवासी 75 वर्षीय वेदपाल पुत्र केशोराम अपनी इलैक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर शामली से अपने गांव वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वह गोदावरी हॉस्पिटल के निकट पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेक्टर ट्राली को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार बुलट बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड गए और वेदपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बुलट बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने वेदपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुलट बाइक सवार शाहरूख, आदिल व उवेश की दशा गंभीर होने के कारण हायर सैंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वेदपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां