शामली: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अधिकार सम्मेलन, मांगपत्र सौंपा

School Ad

शामली। आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी सहायिका संगठन के तत्वावधान में शनिवार को जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आंगनवाड़ियों की लंबित मांगों को लेकर अधिकार सम्मेलन एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने कहा कि आंगनवाड़ी महिलाओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीएचआर प्रणाली को लेकर आंगनवाड़ियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि राशन टीएचआर से बांटा जाए, जबकि यह व्यवहारिक नहीं है।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर आवश्यक टूल्स की कमी है और सर्वर अक्सर बंद रहता है, ऐसे में तकनीकी खामियों का खामियाजा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ता है, जो पूरी तरह अनुचित है। सम्मेलन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आंगनवाड़ी मानदेय कार्मिकों की गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। संगठन ने बताया कि आंगनवाड़ी महिलाऐं वर्षों से बच्चों के पोषण, गर्भवती व धात्री महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफल संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें आज भी न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सेवा शर्तों से वंचित रखा गया है।

शामली: गैस किल्लत के बीच मिट्टी के तंदूरों की बढ़ी मांग, बनत के कारीगरों को मिला बड़ा ऑर्डर ये भी पढ़ें  शामली: गैस किल्लत के बीच मिट्टी के तंदूरों की बढ़ी मांग, बनत के कारीगरों को मिला बड़ा ऑर्डर

संगठन नें पोषण ट्रैकर के लिए 5जी मोबाइल व अनलिमिटेड रिचार्ज उपलब्ध कराना तथा अतिरिक्त मानदेय देना, टीएचआर प्रणाली को बंद करना, आंगनवाड़ी एवं सहायिकाओं को सरकारी कार्मिक घोषित करना, मानदेय को न्यूनतम वेतन के बराबर कर डीए जोड़ना, टीएचआर के कारण रुके मानदेय का शीघ्र भुगतान, नियमितीकरण, पदोन्नति, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग की। संगठन ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक मांगों पर ठोस एवं लिखित निर्णय नहीं लिया गया, तो फरवरी माह से पूरे उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता काम बंद, कलम बंद आंदोलन करेगी। इस अवसर पर ललिता, निक्की,कुसुम, सविता, प्रवेश, उर्मिला, कौशल, सुदेश, गीता, मुकेश, पूनम, राजबाला आदि मौजूद रही।

शामली: मखमूलपुर के ग्रामीणों ने अवरुद्ध नाले को खोलने की मांग को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा ये भी पढ़ें  शामली: मखमूलपुर के ग्रामीणों ने अवरुद्ध नाले को खोलने की मांग को लेकर DM को ज्ञापन सौंपा

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम