शामली: अत्यधिक सर्दी के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश पर रोक, डीएम को महासभा ने ज्ञापन सौंपा

School Ad

शामली। अत्यधिक सर्दी के चलते कक्षा 8 तक के विद्यालयों में लगातार घोषित अवकाश को लेकर उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 25 दिसंबर से 17 जनवरी तक निरंतर अवकाश के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर चिंता जताई गई।


पदाधिकारियों ने बताया कि बीएसए द्वारा सर्दी में कमी आने की उम्मीद में एक-एक, दो-दो दिन का अवकाश बढ़ाया गया, जो 17 जनवरी तक जारी रहा। हालांकि सर्दी में कोई विशेष कमी नहीं आई है, लेकिन कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का लगभग 25 दिन तक विद्यालय से दूर रहना उनकी पढ़ाई के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो रहा है। मार्च माह में वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं, ऐसे में अल्प समय में पाठ्यक्रम पूरा कराना विद्यालयों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। महासभा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि यदि आगे भी अवकाश घोषित किया जाता है तो पाठ्यक्रम पूरा कर पाना संभव नहीं होगा। इसलिए 19 जनवरी सोमवार से विद्यालयों को पुनः खोले जाने के आदेश जारी किए जाएं। साथ ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के खुलने का समय प्रातः 10 बजे या 11 बजे निर्धारित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में हरेंद्र राणा, रामभरोसे शर्मा, रामनिवास सैनी, चंद्रकुमार शर्मा, मनोज मुदगल, दिव्य प्रभाकर, सुखिता शर्मा आदि मौजूद रहे।

शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित ये भी पढ़ें  शामली: जनपद स्तरीय रसोइया पाककला प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया सम्मानित

Views: 157

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम