शामली में शिक्षक की अनोखी पहल, बुक हॉस्पिटल की स्थापना , बच्चों की करेगा मदद
शामली। नगर क्षेत्र शामली के प्राथमिक विद्यालय नंबर-15 गुलशननगर में प्रधानाध्यापक नीरज गोयल द्वारा बुक हॉस्पिटल की स्थापना की गई। जिसका अनावरण एवं अवलोकन गुरूवार को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र सीमा चौहान द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल द्वारा अभी हाल ही में गुलशननगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 को प्रिंट रिच वातावरण से […]
शामली। नगर क्षेत्र शामली के प्राथमिक विद्यालय नंबर-15 गुलशननगर में प्रधानाध्यापक नीरज गोयल द्वारा बुक हॉस्पिटल की स्थापना की गई। जिसका अनावरण एवं अवलोकन गुरूवार को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र सीमा चौहान द्वारा किया गया।
प्रधानाध्यापक नीरज गोयल द्वारा अभी हाल ही में गुलशननगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 को प्रिंट रिच वातावरण से सुसज्जित किया गया था।
इसके अलावा उनके द्वारा विद्यालय में बच्चों के हस्तनिर्मित पुस्तकालय के अतिरिक्त एक नई थीम बुक हॉस्पिटल की स्थापना की गई। जिसका अनावरण एवं अवलोकन गुरूवार को नगर शिक्षा अधिकारी सीमा चौहान द्वारा किया गया।
नीरज गोयल ने बताया कि बुक हॉस्पिटल की जो अवधारणा है। उसके मुताबिक छोटे बच्चे अपनी किताबों और कापियों को खराब कर देते हैं। उनको ठीक करने के लिए ही बुक हॉस्पिटल की स्थापना की गई है।
इसमें कक्षा 4 और 5 के कुछ चुनिंदा बच्चों के द्वारा छोटे बच्चों की खराब की गई। किताबों की सिलाई, उनकी मरम्मत और जिल्द चढ़ाकर छोटे बच्चों को वापस किया जाता है। किताबें फिर से नई जैसी लगने लगती है।
बच्चों के द्वारा जो समान उपयोग किया जाता है वह विद्यालय स्तर से ही बच्चों को दिया जाता है। सीमा चौहान ने कहा कि नीरज गोयल द्वारा किए जा रहे प्रयासों से सभी विद्यालयों को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने विद्यालयों की उन्नति के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षामित्र नाजिया, भोजनमाता पवित्रा देवी, बृजेश देवी, सचिन कुमार, अखिलेश मौर्या उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां