शामली: श्रम कार्यालय में सहायक आयुक्त के अनुपस्थित रहने पर श्रमिकों ने किया हंगामा, जांच की मांग

शामली। शुक्रवार को श्रम कार्यालय में दर्जनों महिला पुरूषों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। उन्होने सहायक श्रम आयुक्त पर कार्यालय में न बैठने का आरोप लगाया और जिलाधिकारी से मामले में जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।
शुक्रवार को जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रम कार्यालय में आये दर्जनों महिला पुरूषों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कविका रज्जागनगर, जयवंग, जोगिन्द्र, नीला मुंंडेट, कौशल बनत, राजेन्द्र आदि ने बताया कि वह कई महीनों से श्रम कार्यालय में श्रम कार्ड में मोबाईल नंबर बदलवाने व श्रम कार्ड बनाने वाले के लिए चक्कर काट रहे है। कई कई बार कार्यालय में आ चुके है, लेकिन कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त नही बैठती है, जिस कारण उनको बिना कार्य के ही लौट जाना पडता है। उन्होने बताया कि वह गरीब श्रमिक है और आने जाने में भी काफी खर्च हो जाता है, लेकिन उनकी परेशानी समझाने के लिए कोई तैयार नही है। कार्यालय में उपस्थित बाबू भी उनको संतोष जनक जवाब नही देते है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होने जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान से मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां