अपराध पर करारी चोट का जीता जागता उदाहरण है गाजीपुर: योगी
गाजीपुर, -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपराध को खत्म करने का काम किया है। अपराधियों पर कैसे लगाम लगाई गई इसका जीता-जागता उदाहरण गाजीपुर है। यहां राजकीय आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कई हमले किए। अपने संबोधन […]
गाजीपुर, -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपराध को खत्म करने का काम किया है। अपराधियों पर कैसे लगाम लगाई गई इसका जीता-जागता उदाहरण गाजीपुर है।
उन्होंने कहा “ प्रधानमंत्री की अनुकंपा से जलमार्ग का विकास करते हुए गंगा विलास का यहां से रवाना किया गया। हर गरीब के पास अपना घर हो। ये सब मोदी जी की वजह से संभव हो पाया है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव का मिला जिसका उदाहरण ये गाजीपुर की धरती बना है। जाति और मजहब की राजनीति कभी किसी का कल्याण नहीं कर सकती। ये उत्तर प्रदेश के विकास में सबसे बड़ा बैरियर था। यूपी की जनता ने इस बैरियर को समझा-जाना और पीएम के आह्वान पर यूपी ने जब अंगड़ाई ली तो इस बैरियर को हटाया और मैं आज गाजीपुर की जनता का आह्वान करने आया हूं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भले ही हमें यहां सफलता ना मिली हो लेकिन विकास के कार्यों में हमने कोई कमी नहीं रखी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने कार्यक्रम को केंद्रबिंदु बनाया है।”
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजटसीएम योगी ने गाजीपुर की जनता से अपील करते हुए कहा “ आप भारतीय जनता पार्टी और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा कीजिए। सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी पीएम मोदी जी के नेतृत्व में, मैं आपको देता हूं।”
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां