कानपुर देहात प्रकरण पर राज्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- जनरेटर पलटने से लगी आग से हुई मां-बेटी की मौत
रायबरेली। कानपुर देहात के मैथा कांड को लेकर राज्यमंत्री एवं रायबरेली की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को रायबरेली में उन्होंने कहा कि घटना में मां-बेटी की मौत का कारण जनरेटर पलटने से हुई आगजनी है, यह कोई मर्डर नहीं। देश भर में चर्चित इस घटना पर उन्होंने कहा कि […]
रायबरेली। कानपुर देहात के मैथा कांड को लेकर राज्यमंत्री एवं रायबरेली की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को रायबरेली में उन्होंने कहा कि घटना में मां-बेटी की मौत का कारण जनरेटर पलटने से हुई आगजनी है, यह कोई मर्डर नहीं। देश भर में चर्चित इस घटना पर उन्होंने कहा कि विपक्ष तरह-तरह की कहानियां बना रहा है जबकि सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने इस बात को नकार दिया कि पुलिस-प्रशासन के लोगों ने बचाने में कोई मदद नहीं की।
महिला कल्याण मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि इस घटना के विषय में उनसे अच्छा कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि झोपड़ी के पास ही जनरेटर रखा था जो कि झोपड़ी पर ही पलट गया और आग फैल गई। पुलिस और प्रशासन के वहां मौजूद कर्मियों ने अंदर मौजूद मां-बेटी को बचाने की कोशिश की लेकिन आग बहुत भयावह थी और किसी को बचाया नहीं जा सका। राज्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरी मदद की जा रही है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पर कहानियां बनाई जा रही और अपने हिसाब से आरोप लगाये जा रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि जांच चल रही है और घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा, यदि कोई दोषी होगा तो कारवाई होगी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'उल्लेखनीय है कि सोमवार को कानपुर देहात के मझौला गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा की जलकर मौत हो गई थी। पुलिस और प्रशासन पर जलाकर मारने का आरोप लगाया गया था। अतिक्रमण हटाने गए उपजिलाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक सहित कई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। लेखपाल और जेसीबी चालक को गिरफ़्तार किया गया है।घटना के बाबत एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां