“सपा अब सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं! अखिलेश यादव की राष्ट्रीय रणनीति”

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मजबूती के साथ खड़ी समाजवादी पार्टी अब दूसरे राज्यों की तरफ भी निगाहें गड़ाए हुए है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने बिहार चुनाव में जमकर मोर्चा संभाला, यहां पर इंडी गठबंधन को मजबूती देने के साथ अपनी पार्टी की जड़ों को भी मजबूत करने का प्रयास करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने उड़ीसा के उपचुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर पार्टी को बल प्रदान करने की कोशिशें जारी रखी। राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि लोकसभा में सीटों के हिसाब से सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी तो बन ही गई है, लेकिन इसके साथ वोट प्रतिशत के लिहाज से भाजपा और कांग्रेस के बाद यह देश भर में सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करने में कामयाब रही है।

 

और पढ़ें लखनऊ हाईकोर्ट से लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को झटका, PM पर अभद्र टिप्पणी मामले में अग्रिम ज़मानत अर्जी खारिज

और पढ़ें सहारनपुर में शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 270 ग्राम स्मैक बरामद—कीमत करीब 65 लाख

इस कामयाबी के बाद भी सपा, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की मंजिल से दूर है। लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) का कद बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश (यूपी) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के फैलाव की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसी वजह से यूपी चुनाव के बाद जितने भी राज्यों में चुनाव हुए वहां पर सपा ने या तो भाग लिया है या फिर अखिलेश चुनाव प्रचार के लिए खुद गए हैं। वह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में प्रचार करने पहुंचे हैं। हरियाणा में गठबंधन की तस्वीर साफ न होने के कारण हिस्सेदारी नहीं की है। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक सिद्धार्थ कलहंस का कहना है कि मुलायम सिंह के जमाने में जब सपा का गठन हुआ था, तभी से वह इसको राष्ट्रीय फलक पर स्थापित करना चाहते थे।

और पढ़ें टांडा और मिलक में दर्दनाक सड़क हादसे: शादी से लौट रहे युवक और सवारी से उतरते मजदूर को अज्ञात वाहनों ने कुचला

 

इसी कारण उन्होंने अलग-अलग राज्यों में लोहिया और जेपी के आंदोलन से जुड़े लोगों को जोड़ने की कोशिश की, फिर चाहे मध्य प्रदेश में रघु ठाकुर हों या गुजरात में बद्री विशाल पिट्टी हों। उड़ीसा में भक्त चरण दास भी पार्टी से जुड़े, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में चले गए। हालांकि पार्टी का ज्यादा फोकस यूपी में रहा है। 2024 के चुनाव में लोकसभा में उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलने के बाद अखिलेश यादव भी पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार कर रहे हैं। वह अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतार रहे हैं। पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिले और इंडी गठबंधन में अपनी भूमिका को प्रभावी बना सके, इसके लिए वह लगातार प्रयासरत नजर आ रहे हैं।

 

राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब दूसरे राज्य की सीमाओं में भी अपनी नजरें जमाए हैं। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर अन्य राज्यों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ओडिशा, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में बीते दिनों उन्होंने यह संकेत दिया है कि सपा अब सिर्फ यूपी तक सीमित दल नहीं रहना चाहती। उन्होंने बताया कि ओडिशा के नौपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव ने जब सपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली की तो उसमें जन समर्थन भी देखने को मिला।

 

अखिलेश यादव की रणनीति अब दोहरे मोर्चे पर चल रही है: एक ओर उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मजबूत गठजोड़ की तैयारी, तो दूसरी ओर वह देशभर में समाजवादी विचारधारा के जरिए पार्टी के विस्तार में लगे हैं। सपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा है कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिले। हम देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं, लेकिन चुनाव आयोग के नियमों के तहत हम अभी तक राज्यस्तरीय पार्टी ही हैं। इसी कारण चुनाव आयोग के नियम के अनुसार हम अपना वोट बैंक बढ़ाने में लगे हैं। इसी कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। चाहे मध्य प्रदेश हो, जम्मू कश्मीर हो या फिर उड़ीसा, सभी जगह कवायद जारी है। वहां के लोगों को हमारी नीतियां भी पसंद आ रही हैं। 





लेखक के बारे में

नवीनतम

इंडिगो संकट का छठा दिन: दिल्ली-मुंबई में 200 से अधिक उड़ानें रद्द; एयरलाइन को 10 दिसंबर तक स्थिरता की उम्मीद

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का परिचालन संकट छठे दिन भी जारी रहा, जिसके चलते रविवार...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इंडिगो संकट का छठा दिन: दिल्ली-मुंबई में 200 से अधिक उड़ानें रद्द; एयरलाइन को 10 दिसंबर तक स्थिरता की उम्मीद

सुलतानपुर में सरे राह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र में अपहरण और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सुलतानपुर में सरे राह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार

पुलिस लाइन बैरक में हाई-वोल्टेज ड्रामा; नशे में धुत सिपाहियों में ईंट-पत्थर चले, दो निलंबित

मीरजापुर : पुलिस लाइन की बैरक में शनिवार शाम सवा सात बजे अनुशासन की सीमाएँ लाँघने वाला एक ऐसा नज़ारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पुलिस लाइन बैरक में हाई-वोल्टेज ड्रामा; नशे में धुत सिपाहियों में ईंट-पत्थर चले, दो निलंबित

डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र पर मारा छापा, प्रभारी को लगाई फटकार, किसानों से हो रही थी ₹200 प्रति ट्रॉली की वसूली

फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार देर शाम रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का औचक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र पर मारा छापा, प्रभारी को लगाई फटकार, किसानों से हो रही थी ₹200 प्रति ट्रॉली की वसूली

मुज़फ्फरनगर में अकेली महिला का सूना घर चोरों ने खंगाला, लाखों के जेवर-सामान चोरी, इसी घर में दोबारा हुई बड़ी वारदात

मुज़फ्फरनगर (मंसूरपुर): मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से लौटी कुंतलेश...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में अकेली महिला का सूना घर चोरों ने खंगाला, लाखों के जेवर-सामान चोरी, इसी घर में दोबारा हुई बड़ी वारदात

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में सरे राह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र में अपहरण और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सुलतानपुर में सरे राह युवक का अपहरण करके हत्या, पहले मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो गिरफ्तार

पुलिस लाइन बैरक में हाई-वोल्टेज ड्रामा; नशे में धुत सिपाहियों में ईंट-पत्थर चले, दो निलंबित

मीरजापुर : पुलिस लाइन की बैरक में शनिवार शाम सवा सात बजे अनुशासन की सीमाएँ लाँघने वाला एक ऐसा नज़ारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पुलिस लाइन बैरक में हाई-वोल्टेज ड्रामा; नशे में धुत सिपाहियों में ईंट-पत्थर चले, दो निलंबित

डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र पर मारा छापा, प्रभारी को लगाई फटकार, किसानों से हो रही थी ₹200 प्रति ट्रॉली की वसूली

फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रविवार देर शाम रूपापुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का औचक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीएम ने गन्ना क्रय केंद्र पर मारा छापा, प्रभारी को लगाई फटकार, किसानों से हो रही थी ₹200 प्रति ट्रॉली की वसूली

सहारनपुर: नशा तस्कर मेहरबान को गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की स्मैक और पिकअप बरामद

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नशा तस्कर मेहरबान को गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की स्मैक और पिकअप बरामद