आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 3 साथी फरार

On
School Ad

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लखनऊ एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की शुक्रवार तड़के 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही हैं।

एसटीएफ के एसपी डी.के शाही ने बताया कि टीम ने रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास बदमाशों की घेराबंदी की, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली तो वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे देखकर उसके अन्य साथी भाग गए। टीम ने घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी हरैया भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत बदमाश की पहचान आजमगढ़ के फूलपुर निवासी वाकिब उर्फ वाकिफ (27) के रूप में हुई है। उस पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर, कुशीनगर समेत अन्य जनपदों में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, और अवैध गो-तस्करी सहित करीब 48 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से कारतूस, खोखे और अन्य आपराधिक साक्ष्य बरामद किए हैं। फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कार्रवाई में स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की टीम मौजूद थी।

सहारनपुर:बड़गांव क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, किसान के नलकूप से हजारों का सामान चोरी ये भी पढ़ें  सहारनपुर:बड़गांव क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, किसान के नलकूप से हजारों का सामान चोरी

लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील ये भी पढ़ें  लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील

मेरठ: जिला अस्पताल में 'गैस संकट', लकड़ियों के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का खाना, दावों की खुली पोल ये भी पढ़ें  मेरठ: जिला अस्पताल में 'गैस संकट', लकड़ियों के चूल्हे पर बन रहा मरीजों का खाना, दावों की खुली पोल

Views: 86

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

लखनऊ में संघ और भाजपा की बड़ी बैठक; यूपी में रामनवमी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव, सोमवार को ओबीसी आयोग पर होगा फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार का दिन भारी हलचल भरा रहा। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में संघ और भाजपा की बड़ी बैठक; यूपी में रामनवमी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव, सोमवार को ओबीसी आयोग पर  होगा फैसला

यूएनआई (UNI) पर पुलिस का भारी छापा; बिना नोटिस जबरन खाली कराया गया न्यूज़रुम, पत्रकारों को घसीटकर बाहर निकाला

नयी दिल्ली: स्वतंत्र भारत के मीडिया इतिहास में शुक्रवार की शाम एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
यूएनआई (UNI) पर पुलिस का भारी छापा; बिना नोटिस जबरन खाली कराया गया न्यूज़रुम, पत्रकारों को घसीटकर बाहर निकाला

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का पूर्ण विस्तार: मदन कौशिक समेत 5 मंत्रियों ने ली शपथ; संस्कृत में शपथ लेकर भरत सिंह चौधरी ने खींचा ध्यान

   देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से प्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार का अध्याय शुक्रवार को राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का पूर्ण विस्तार: मदन कौशिक समेत 5 मंत्रियों ने ली शपथ; संस्कृत में शपथ लेकर भरत सिंह चौधरी ने खींचा ध्यान

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध: 21वें दिन भीषण तबाही, $1.1 अरब का अमेरिकी रडार ढेर

नई दिल्ली/दुबई: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ा युद्ध अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है और...
Breaking News  राष्ट्रीय 
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध: 21वें दिन भीषण तबाही, $1.1 अरब का अमेरिकी रडार ढेर

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में संघ और भाजपा की बड़ी बैठक; यूपी में रामनवमी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव, सोमवार को ओबीसी आयोग पर होगा फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार का दिन भारी हलचल भरा रहा। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में संघ और भाजपा की बड़ी बैठक; यूपी में रामनवमी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव, सोमवार को ओबीसी आयोग पर  होगा फैसला

मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, जलमग्न हुईं एमडीए और आवास विकास की कॉलोनियां

परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सीतापुर,। महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी 26 वर्षीय रवि गोपाल की सऊदी अरब के रियाद में परिजनों के अनुसार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
 परिजनों का दावा! महमूदाबाद के युवक की सऊदी अरब में मिसाइल हमले से मौत

सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सगी पोती के साथ दादा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव