गोरखपुर में खेलों का महाकुंभ: सीएम योगी ने महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में बताया कि पूर्वी क्षेत्र की 14 राज्यों की 31 यूनिवर्सिटियों से छात्राएं और उनकी टीम मैनेजर्स, कोच एवं अधिकारी इस पूरे टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन किया।
सीएम ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। आज की बेटियां खेल के मैदान में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, चाहे वह खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं को पहुंचाना।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबलों में खिलाड़ी अपने दमखम का प्रदर्शन कर रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और खेल के मैदान में उनका जज्बा नई प्रेरणा देता है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर पहुंचे यूजीसी विरोधी अनिल मिश्रा, भीम आर्मी के चैलेंज पर बोले—‘हजारों बार आऊंगा’प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारेगी, बल्कि “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को भी मजबूत करेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां