भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयान पर बवाल, सपा ने भेजा 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस

On

लखनऊ। बलिया की बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह के बयान से प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है। उन्होंने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि "समाजवादी टोटियां उठाकर ले गए, शर्म नहीं है कि कम से कम लौटाने की बात करें।" इस बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित उनके आवास का घेराव किया और हाथों में टोटियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं, सपा अधिवक्ता सभा ने इसे पार्टी और कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए विधायक को 15 दिन में सार्वजनिक माफी मांगने का नोटिस भेजा है, अन्यथा 5 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर करने की चेतावनी दी है।

और पढ़ें जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन रुका,हाईवे ठप, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, सैकड़ों वाहन फंसे

विधायक की बेटी विभावरी सिंह शुक्रवार रात गौतमपल्ली थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बयान उनकी मां ने दिया था। विभावरी ने मांग की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

और पढ़ें शामली में बोले जयंत चौधरी-"विपक्ष के कई सांसद हमारे संपर्क में, उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की होगी जीत"

उधर, भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा था कि अखिलेश यादव हमेशा हिसाब मांगते हैं, लेकिन अपनी सरकार के समय उठाई गई टोटियों का हिसाब कभी नहीं दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "जनता अब तक टोटियों की तलाश कर रही है।"

और पढ़ें शादी सीजन से पहले मुज़फ्फरनगर में ड्रोन ऑपरेटरों पर संकट, संगठन ने बनाई रणनीति

इस विवाद के चलते भाजपा और सपा आमने-सामने आ गई हैं। एक ओर सपा कार्यकर्ता इसे अपमानजनक टिप्पणी बताते हुए आंदोलन की तैयारी में हैं, तो दूसरी ओर भाजपा विधायक अपने बयान पर अडिग हैं।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

गहलोत का बड़ा हमला! वसुंधरा को मौका न देना BJP की सबसे बड़ी गलती, भागवत से मोहब्बत का संदेश देने की अपील

Rajasthan Politics: अजमेर सर्किट हाउस में रविवार सुबह आयोजित प्रेसवार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
गहलोत का बड़ा हमला! वसुंधरा को मौका न देना BJP की सबसे बड़ी गलती, भागवत से मोहब्बत का संदेश देने की अपील

उत्तर प्रदेश

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

लखनऊ में महिला सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में महिला सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज