सत्ताधारियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई है बाराबंकी में छात्रों की पिटाई- अखिलेश यादव

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाराबंकी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों को पिटाई को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सत्ताधारियों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताया है। उन्होंने मांग की है कि भाजपा सरकार घायलों का समुचित इलाज करवाए और 1-1 लाख का मुआवजा भी दे।

 

और पढ़ें सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी 8 सितंबर की छुट्टी

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर: खुब्बापुर के जंगल से फिर चोरी हुई विद्युत लाइन, किसानों में आक्रोश

अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लिखा, “ ये भाजपावाले इसी तरह बहलाते हैं… पहले आपसी झगड़े में ख़ुद ही बल भर पिटवाते हैं… फिर दिखावटी माफ़ी माँगने के लिए कान में फुसफुसाते हैं… उसके बाद ‘हड्डी तक पहुंची’ चोटों पर बातों का ‘बाहरी-ऊपरी’ मलहम लगाते हैं।”

और पढ़ें फिरोजाबाद में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो अन्तरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 

यादव ने कहा कि छात्र पूछ रहे हैं ‘मुख्य’ पिटवा रहे हैं, ‘उप’ पिटों का हाल पूछने आ रहे हैं… आख़िर ये मामला क्या है? छात्र करहाते हुए आपस में बुदबुदा रहे हैं कि ‘या तो दोनों मिले हैं या भिड़े हैं।’

 

अखिलेश यादव ने कहा, “ जानकार कह रहे हैं दरअसल ये सत्ताधारियों के बीच अपना वर्चस्व साबित करने की अंदरूनी लड़ाई है। ये ‘परिषद’ बनाम ‘वाहिनी’ के दो पाटों के बीच पिस रहे और पिट रहे लोगों का मामला है।”

 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस ऐतिहासिक पिटाई और घर-घर तक पहुंच चुके ‘घनघोर पिटाई के वीडियो’ के बाद ये छात्र सोच रहे हैं कि अब किस मुंह से हम कहेंगे कि हम सत्ताधारी लोगों के खेमे के हैं। इस पिटाई ने उनकी पोर-पोर ही नहीं बल्कि आंखें भी खोल दी हैं और अब वो भी कह रहे हैं, ये बात तो सच निकली कि ‘भाजपा किसीकी सगी नहीं है।’

 

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद, शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने बाराबंकी के सीओ (शहर) हर्षित चौहान, शहर के कोयवाली प्रभारी निरीक्षक आरके राणा, गड़िया पुलिस चौकी प्रभारी को हटा दिया।

 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-देवा रोड पर श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) के बाहर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नेताओं पर लाठीचार्ज के एक दिन बाद, मंगलवार को यह मुद्दा तब भड़क गया जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग के पास एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।



 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जब न्यू जन कल्याण सोसाइटी की 24...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, महिला की मौत और 18 लोग घायल

ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

Last Lunar Eclipse 2025: 7 सितंबर 2025 को देश का आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे भारत में देखा गया। इस दौरान...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
ग्रहण की लालिमा और चांद की लुका-छुपी ने मोह लिया मन, देशभर में दिखा ऐतिहासिक चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Pithampur News: इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इंडोरमा इलाके की सागर श्री...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पीथमपुर गैस रिसाव त्रासदी: फैक्टरी में टैंक साफ करते समय तीन कर्मचारियों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मेवाड़ की पावन भूमि...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
मेवाड़ में पायलट की सियासी शक्ति का प्रदर्शन! बोले- 3 साल बाद कांग्रेस करेगी बंपर वापसी- Rajasthan Politics

उत्तर प्रदेश

रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

Moradabad Flood: मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामगंगा का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मुरादाबाद के दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा, कटान से टूटा संपर्क मार्ग

मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैंं। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया

   कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। फर्रुखाबाद से भारतीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
कांसगंज में BJP सांसद की बहन से बर्बरता: ससुर-देवर ने बीच सड़क पीटा, वीडियो भी बनाया