जिन लोगों ने वाद के आधार पर बांटा, वे आज भी समाज को बांट और काट रहे हैं - याेगी आदित्यनाथ

On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने भारत पर इस्लाम के पहले हमले का जिक्र कर कहा कि सन 1100 तक भारत में हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ थी लेकिन आजादी के समय 1947 तक यह घटकर सिर्फ 30 करोड़ रह गई। 800-900 वर्ष में हमारी आबादी घटी और खेती के उत्पादन को भी कम कर दिया गया। सिर्फ आक्रांताओं ने ही नहीं मारा, बल्कि भूख, बीमारी, यातनाओं से भी मरे।

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। विदेशी दासता की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर अत्याचार व शोषण किया गया। भारत में 300 वर्ष पहले आधी आबादी खेती और आधी से अधिक आबादी कारखाने, लघु व कुटीर उद्योगों पर निर्भर थी। यह भारत का उत्पादन दुनिया के बाजार में छा जाता था। दुनिया का व्यापारी यहां से लेकर जाता था। भारत के पास सब कुछ था, लेकिन जिन लोगों ने जाति, क्षेत्र, भाषा समेत अनेक वादों के आधार पर बांटा। वे आज भी उसी विदेशी मानसिकता से समाज को बांट और काट रहे हैं। ऐसे लोग स्वदेशी अभियान में भी अंगुली उठाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदों में स्वदेशी मेले लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें एमएसएमई विभाग सहयोग करेगा। दीपावली के पहले हर जनपद में 10 से 18 के बीच एक सप्ताह तक ओडीओपी व स्थानीय उत्पादों का मेला लगे। यह कार्यक्रम बहुत अच्छा हो सकता है। इससे स्थानीय उद्यमियों व व्यापारियों को बहुत लाभ होता है और लोग विदेशी उत्पाद खरीदने से भी बचते हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले चीन का झालर बाजार में छा जाता था। अब लोग मिट्टी के दीप जला रहे हैं। 2017 में दीपोत्सव के आयोजन में 51 हजार दीप अयोध्या मंडल में नहीं मिल पाए थे। इसे पूरे प्रदेश से जुटाना पड़ा था। गत वर्ष जितने दीप प्रज्ज्वलित कराए गए थे, यह सभी अयोध्या में बने थे। इस बार भी दीपोत्सव में रिकॉर्डतोड़ दीप प्रज्ज्वलित होंगे और यह मिट्टी व गाय के गोबर से बनेंगे। स्थानीय लोगों को तैयार करना होगा। हर घऱ में दीप जले, दीप भी भारत का स्वदेशी मॉडल है।

स्वदेशी व आत्मनिर्भर का सबसे अच्छा मॉडल है यूपीआईटीएस

योगी ने कहा कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में यूपीआईटीएस का आयोजन होगा। 25 को इसके तीसरे चरण का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह स्वदेशी और आत्मनिर्भर का सबसे अच्छा मॉडल है। यूपी के अंदर बने उत्पाद को केवल शोकेस ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे बड़ा मंच भी मिलेगा। 500 विदेशी समेत पूरे देश से व्यापारी भी खरीदारी करने आ रहे हैं। दिल्ली, नोएडा, ग्रेनो, यमुना अथॉरिटी समेत आसपास के सभी होटल फुल हो चुके हैं। पिछले साल चार दिन में 2200 करोड़ की बिक्री हुई थी। इस सफलतम आयोजन से यूपी के कारीगरों, उद्यमियों व हस्तशिल्पियों को प्लेटफॉर्म मिलता है। सभी से अनुरोध किया कि एक दिन आईटीएस का अवलोकन करें। यहां यूपी की ताकत का अहसास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत के अभियान का हिस्सा बनने वाला है। यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने और उसकी आधारशिला को सुदृढ़ करने का अभियान है।

भारत का कोई सानी नहीं था

योगी ने सीपी जोशी के वक्तव्य की चर्चा की और कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 40 फीसदी था। आज से 300 वर्ष पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का योगदान 25 फीसदी था। औद्योगिकीकरण से होने वाले उत्पादन में भारत का योगदान नंबर एक (अकेले 25 फीसदी) था। वृहत्तर भारत मतलब आज का भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश। 300 वर्ष तक भारत दुनिया की नंबर एक की आर्थिक ताकत और नंबर एक का उत्पादक राष्ट्र था और कृषि में भारत का कोई सानी नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत दुनिया में सातवें नंबर पर है। बृहत्तर भारत से पहले रूस, चीन, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया है। भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश के पास कुल भूभाग साढ़े 42 करोड़ हेक्टेयर का भौगोलिक क्षेत्रफल था, जबकि रूसी संघ के पास 1 अरब 70 करोड़ हेक्टेयर लैंड है। इन देशों में केवल 20 फीसदी भूमि पर कृषि हो सकती है, लेकिन भारत अकेले 60 फीसदी भूभाग पर कृषि करता है। भारत के पास सबसे उर्वरा भूमि और सबसे अच्छा जल संसाधन है। भारत कपड़े का सबसे बड़ा उत्पादक था। भारत दुनिया में कपड़ा बेचता था।

दो लाख करोड़ का मोबाइल बाहर भेजता है यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट कोई भी हो, देश का 60 फीसदी प्रोडक्शन यूपी कर रहा है। 60 फीसदी मोबाइल यूपी में बन रहा है। फोन, टैबलेट, लैपटॉप का डिस्प्ले बोर्ड यूपी में बन रहा है। अब चीन, ताइवान व अमेरिका से नहीं आ रही, बल्कि पांच साल से सफलतापूर्वक प्रोडक्शन कर इसे देश-दुनिया को उपलब्ध करा रहे हैं। यूपी दो लाख करोड़ का मोबाइल बाहर भेजता है।

इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, अभियान के संयोजक ब्रज बहादुर आदि मौजूद रहे।





 

और पढ़ें मेरठ में पुलिस मुठभेड़: शातिर चोर के पैर में लगी गोली, तमंचा व कारतूस बरामद

लेखक के बारे में

नवीनतम

जयपुर में अस्पताल की लापरवाही का बड़ा खुलासा, सोनोग्राफी मशीन जब्त, संचालक पर गिरी गाज

Jaipur News: जयपुर जिले के रायथल क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की लापरवाही...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जयपुर में अस्पताल की लापरवाही का बड़ा खुलासा, सोनोग्राफी मशीन जब्त, संचालक पर गिरी गाज

कोटा में तेज रफ्तार स्टंट बना हादसे का कारण, पुलिस ने जब्त की एसयूवी- Rajasthan Viral Video

Rajasthan Viral Video: राजस्थान के कोटा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बेंचमार्क...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
कोटा में तेज रफ्तार स्टंट बना हादसे का कारण, पुलिस ने जब्त की एसयूवी- Rajasthan Viral Video

कभी ‘काला पानी’ कहलाने वाला बांसवाड़ा अब बनेगा ऊर्जा हब, प्रधानमंत्री रखेंगे परमाणु बिजलीघर की नींव

Rajasthan News: राजस्थान के आदिवासी बहुल जिले बांसवाड़ा में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। 25 सितंबर को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
कभी ‘काला पानी’ कहलाने वाला बांसवाड़ा अब बनेगा ऊर्जा हब, प्रधानमंत्री रखेंगे परमाणु बिजलीघर की नींव

इंदौर में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार शूटरों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर पर दागी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशतtle

Indore News: इंदौर शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सन सिटी इलाके में बाइक...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
इंदौर में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार शूटरों ने प्रॉपर्टी ब्रोकर पर दागी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशतtle

तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाने पर कांग्रेस का नया रुख, पवन खेड़ा के बयान से सियासी पारा हाई- Bihar Politics

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 के महागठबंधन को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाने पर कांग्रेस का नया रुख, पवन खेड़ा के बयान से सियासी पारा हाई- Bihar Politics

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में आधी रात हटाई गईं देवी-देवताओं की मूर्तियां, भाजपा सांसद भड़के

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ विकास भवन गेट के सामने 42 वर्षों से स्थापित देवी-देवताओं की प्राचीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सिद्धार्थनगर में आधी रात हटाई गईं देवी-देवताओं की मूर्तियां, भाजपा सांसद भड़के

सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजी गई

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजी गई

सहारनपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी और प्रेमी पहले ही जेल भेजे जा चुके

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित एक महिला अभियुक्ता समेत तीन आरोपियों को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी और प्रेमी पहले ही जेल भेजे जा चुके

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर गौकश परवेज उर्फ बिल्ला घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर गौकश परवेज उर्फ बिल्ला घायल, अवैध असलाह बरामद