मुजफ्फरनगर में सामाजिक न्याय क्रांति मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, नई पार्टी की घोषणा,सपा-बसपा-कांग्रेस-भाजपा को लपेटा

पुरानी पार्टियों पर लगाए वोट ठगने के आरोप
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि देश-प्रदेश की सभी पिछली सरकारों ने अतिपिछड़े और महादलित समाजों के वोट लेकर उन्हें ठगा है। इन समाजों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। 78 साल बाद मजबूर होकर आज धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कश्यप ने कहा, "जिनकी पार्टी होती है, वही राजनीतिक लाभ लेते हैं। इस बार हम चुनाव लड़कर समाज को उनका हक दिलाएंगे।"
मोर्चा ने पर्पल रंग के झंडे को अपनी पहचान बनाया और घोषणा की कि 2027 में सत्ता हासिल कर अतिपिछड़ों व महादलितों को राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक रूप से मजबूत किया जाएगा। कश्यप ने बताया कि दलित व पिछड़े समाज की कुल आबादी 65 प्रतिशत है। एकजुट होकर 2027 के चुनाव में अपना हिस्सा हासिल करेंगे।
प्रदर्शन में दिखा व्यापक समर्थन
कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नारों व बैनरों के माध्यम से मोर्चा के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अतिपिछड़ों व महादलितों की लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मोर्चा ने पुरानी पार्टियों को चेतावनी दी कि अब समाज जाग चुका है और वोट बैंक बनाने का खेल बंद होना चाहिए।