रायबरेली दलित हत्या प्रकरण : मामले में शामिल दो अन्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बोली- सभी के खिलाफ होगी कार्रवाई

On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में दी। इन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत उर्फ बर्रे और शिवम अग्रहरी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों को मौके से बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज के जरिए चिन्हित किया गया है। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये दोनों आरोपी भीड़ को उस दलित युवक को पीटने के लिए उकसा रहे थे।

 

और पढ़ें मेरठ में राज्य महिला आयोग सदस्य ने की 'गोद भराई' और 'बाल सेवा योजना' लाभार्थियों से संवाद

और पढ़ें बुलंदशहर में ईर्ष्या की हद: पड़ोसी दुकान में रोज छोड़ता था चूहा, CCTV फुटेज देखकर दुकानदार हैरान

वीडियो में दोनों ही युवक काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे और भीड़ को आक्रमक शब्दों से उस दलित युवक को पीटने के लिए उकसा रहे थे। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, दोनों युवकों से इस मामले के संबंध में पूछताछ कर इनसे अतिरिक्त जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। इसके आगे की जांच के क्रम में जो भी साक्ष्य प्राप्त हुए, उसके आधार पर अब इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

और पढ़ें प्रयागराज में पुलिस बर्बरता: चौकी में फरियादी को हेड कांस्टेबल ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

 

उन्होंने बताया कि अभी तक हमने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। इन सभी आरोपियों को हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही चिन्हित किया है। हमारी पुलिस टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई हो। बता दें कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक की चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दलित युवक की पहचान हरिओम वाल्किमी के रूप में हुई थी। अब इस घटना को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। सभी लोग इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ,जाने वजह 

मुजफ्फरनगर। विद्युत नगरीय वितरण उपखण्ड-पंचम, पचैंडा रोड, मुजफ्फरनगर द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ,जाने वजह 

नई Mahindra Thar 2025: सिर्फ ₹9.99 लाख में लॉन्च — अब मिलेगी बड़ी टचस्क्रीन, मॉडर्न फीचर्स और दमदार ऑफ-रोडिंग लुक

अगर आप SUV प्रेमी हैं और हमेशा से एक ऐसी गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे जो ताकत, लुक...
ऑटोमोबाइल 
नई Mahindra Thar 2025: सिर्फ ₹9.99 लाख में लॉन्च — अब मिलेगी बड़ी टचस्क्रीन, मॉडर्न फीचर्स और दमदार ऑफ-रोडिंग लुक

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा - नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी...
राष्ट्रीय 
भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा - नितिन गडकरी

2050 तक 40 फीसदी बच्चों को लगेगा चश्मा, बढ़े स्क्रीन टाइम की वजह से बढ़ रहा मायोपिया

हाल ही में जापान के एक शहर ने बड़ा फैसला लिया, ये कि बच्चों और वयस्कों के स्क्रीन टाइम को...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
2050 तक 40 फीसदी बच्चों को लगेगा चश्मा, बढ़े स्क्रीन टाइम की वजह से बढ़ रहा मायोपिया

उत्तर प्रदेश

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

सहारनपुर में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और मुख्यमंत्री को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बारह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का धरना, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना गंगोह की मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करत हुए भारी मात्रा में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का अनाज किया बरामद

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का अनाज किया बरामद