मेरठ में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया। मुजफ्फरनगर के दो 40-40 हजार के इनामी बदमाश नोएडा में […]
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना ब्रह्मपुरी में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि प्रिंस पुत्र मनोज उपाध्याय, निवासी गली नंबर-04, आरके पुरम, थाना ब्रह्मपुरी, ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जबरन चुप रहने के लिए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
हरिद्वार टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र आंदोलन, राकेश टिकैत ने किया महापंचायत का ऐलान
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली रोड पर बिजली घर के पास मौजूद है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रिंस (उम्र 21 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !