मेरठ। हस्तिनापुर पुलिस ने हथियारों के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार किए हैं। सीओ मवाना के निर्देशन में, थानाध्यक्ष हस्तिनापुर के नेतृत्व में गठित टीम ने देर रात प्रथम निशिया जी वाले रास्ते पर जम्बूद्वीप के पास थाना हस्तिनापुर क्षेत्र से पांच बदमाशों को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना हस्तिनापुर पर मु0अ0सं0 250/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम प्रिंस आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार बदमाशों के नाम प्रिंस पुत्र राजपाल नि0 कासमपुर खोला थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर उम्र 21 वर्ष, आर्यन पुत्र नानक उर्फ साबन्त नि0 आर0के0 कालोनी कस्बा व थाना हस्तिनापुर मेरठ उम्र 21 वर्ष, प्रिंस पुत्र कृष्ण नि0 जे0 ब्लॉक कस्बा व थाना हस्तिनापुर , अमन पुत्र विजयपाल नि0 कासमपुर खोला थाना मीरापुर और नमन पुत्र देवी सिंह नि0 रानी नंगला थाना हस्तिनापुर है।
बदमाशों के पास से तीन देशी तमंचा 315 बोर, एक अवैध देशी पौनिया 315 बोर, आधा दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किए हैं।