मेरठ में दो करोड़ की ज्वेलरी चोरी की सूचना, रात में घर से ही मिले जेवर—परिवार में शक
मेरठ। मेरठ के बड़े फल व्यापारी के घर गुरुवार को सुबह दो करोड़ की चोरी हो गई। चोरी गए सामान में जेवरात भी शामिल थे। पुलिस ने जब तहरीर देने की बात कही तो परिजनों ने कहा चोरी हुआ जेवर घर में ही मिल गया है। माना जा रहा है कि चोरी किसी अपने घर के सदस्य ने ही किया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के जाटव गेट के पास बनियापाड़ा पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी का है। जहां पर फल व्यापारी हाजी इरशाद रहते हैं। उनके घर में दो करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हो गए। हालांकि चोर ने न तो सेफ के ताले तोड़े न घर से किसी संदिग्ध व्यक्ति को आते-जाते देखा। घर में घटना के समय 14 महिला पुरुष मौजूद थे। दो करोड़ के आभूषण चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह देर शाम व्यापारी के घर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पूरे दिन पुलिस भी जांच पड़ताल में लगी रही। पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। देर रात जेवरात घर पर मिल गए। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें अमरोहा में अपहृत मासूम विवहान सकुशल बरामद, 12 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
हाजी इरशाद ने 20 दिन पहले बेटी की शादी लिसाड़ीगेट के नीचा सद्दीकनगर निवासी आढ़ती नौशाद के बेटे भूरा से की थी। बताया कि शादी में पांच करोड़ रुपया खर्च किए थे। इरशाद ने बेटी तमरीन को एक किलो सोने व डायमंड के जेवरात दिए थे।
इरशाद ने बताया कि दो दिन पहले ही तमरीन मायके आई थी। गुरुवार की सुबह वह आढ़त पर चला गया। घर पर बेटी तमरीन के अलावा पत्नी, बेटे, पुत्रवधू सहित सभी सदस्य मौजूद थे। बेटा सोहेल नाश्ते का सामान लेने गया था। वापस लौटा तो देखा कि जिस सेफ में तमरीन के जेवरात थे, उसमें से सोने चांदी व डायमंड के जेवरात व नकदी का डिब्बा गायब है। इस पर हड़कंप मच गया। लेकिन जब रात में जेवर मिले तो सबने राहत की सांस ली है। अब ये पता लगाया जा रहा है कि घर से जेवरात किसने गायब किए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां